वॉट्सएप पर इमोजी से इमोशन शेयर करना होगा और भी आसान
वॉट्सएप पर चैट करते समय जब हम इमोजी का यूज़ करते हैं तो हमारी चैट और भी इजी हो जाती है। हम इमोजी के जरिए आसानी से अपने इमोशन्स शेयर कर सकते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है जब हमें अपने किसी इमोशन को शेयर करने के लिए परफेक्ट इमोजी ही नहीं मिलती। लेकिन अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। वॉट्सएप ने अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ नए इमोजी लाने का फैसला किया है।
यूजर्स की सुविधा को देखते हुए यूनिकोड संघ ने 51 नए इमोजी की लिस्ट भी जारी कर दी है। जिन्हें 2017 में दुनियाभर में लॉन्च किया जाना है। इसमें आपको कई तरह के इमोजी मिलने वाले हैं। जानवरों से लेकर कपड़ों तक के इमोजी को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा क्रेजी आई के कई इमोजी भी आपको अगले साल मिलेंगे। इनमें 11 नए प्रोफेशनल्स इमोजी को भी शामिल किया गया है जो अपना रंग भी बदलते हैं। बाकि के 33 इमोजी अपडेट वर्जन हैं।
इस नए इमोजी में रॉकस्टार, साइंटिस्ट, किसान, रसोइए, डॉक्टर आदि दिखाई देंगे। वॉट्सएप पर चैट के दौरान दिखने वाले पुराने इमोजी जैसे दौड़ता हुआ लड़का, कैंची से बाल काटती लड़की आदि को भी अपडेट किया गया है। ये इमोजी अब मेल और फीमेल दोनों तरह के मिलेंगे। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में इंटरनेट पर रहने वालों में से 90 फीसदी लोग इमोजी का यूज़ करते हैं।
- - Advertisement - -