जब इस दुल्हन ने की डांस के साथ जबरदस्त एंट्री, देखते रह गए लोग
- - Advertisement - -
इन दिनों सोशल मीडिया फेसबुक पर एक दुल्हन के विडियो वायरल हो रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि किसी दुल्हन के विडियो में ऐसा क्या खास होगा, जो इंटरनेट पर आग की तरफ फैल रहा है। जी हां ज्यादातर आपने दुल्हन को शर्माते हुए मंडप की तरफ बढ़ते देखा होगा। लेकिन इस दुल्हन की खासियत है कि यह पॉपुलर हिन्दी गानों पर नाचते-थिरकते हुए मंडप की तरफ बढ़ रही है। दरअसल ये विडियोज 21 दिसंबर को फेसबुक पर किसी सागर अरोड़ा नाम के शख्स द्वारा अपलोड किए गए हैं। जिसमें दुल्हन नाचते गाते एंट्री करती है। 30-30 सेकंड के यह दो वीडियो अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन मंडप तक शर्माते-लजाते नहीं नाचते हुए जा रही है और उनका साथ दे रहे हैं उनके दोस्त और सहेलियां। पहले वीडियो में यह दुल्हन कंगना रनौत की क्वीन फिल्म के गीत पर नाच रही है, वहीं दूसरा नंबर है काला चश्मा। वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
- - Advertisement - -