राजनीति के मैदान पर भी छाए विनोद खन्ना समेत ये सेलिब्रिटी
हिन्दी सिनेमा के सितारे फिल्मों के अलावा सियासत के पिच पर भी बेहद सक्रिय रहे है। इस लिस्ट में कई अभिनेता और अभिनेत्री शामिल रहे हैं। जिनमें विनोद खन्ना, स्मृति ईरानी, शबाना आजमी जैसे कई एक्टर्स का नाम टॉप लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी फिल्मी कलाकारों की भूमिका राजनीती के क्षेत्र में इस तरह चल निकली की लोग उन्हें बेहद पसंद करने लगे। राजनीती में फिल्मी कलाकारों का आना कई बार संबंधित पार्टीयों के लिए बहुत फायदेमंद भी साबित हुआ है। ऐसे ही कई फेमस फिल्मी सितारों के बारे में आपको बताते हैं, जिनका जादू फिल्मों के साथ राजनीति के क्षेत्र में भी बहुत ज्यादा चला ।
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं रहे हैं पर उनका पूरा जीवन बहुत ही रोचक रहा है। 1997 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक करियर शुरु हुआ था। पार्टी में शामिल होने के बाद वे 1998 में गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद चुने गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विनोद खन्ना चौथी बार संसद पहुंचे। इससे पहले 1994 और 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में भी वह जीते थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा । विनोद खन्ना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी मंच साझा कर चुके हैं। 1998 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विनोद खन्ना , योगी आदित्यनाथ के साथ एक ही मंच पर नजर आए थे।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बीजेपी से जु़ड़ी हुई हैं। 2004 में हेमा को पहली बार बीजेपी के सहयोग से राज्यसभा सदस्य बनाया गया। मार्च 2010 में हेमा को बीजेपी का महासचिव भी बनाया गया। हाल ही में दिल्ली समेत चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी हेमामालिनी ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। सियासत में इनकी पकड़ी अच्छी होती जा रही है। अपने दौर में इन्होंन फिल्मों में ऐसा जादू चलाया कि हर कोई इनके अभिनय का दीवाना था वहीं आज राजनीति में भी इन्होंने कर दिखाया है।
स्मृति ईरानी
टीवी परिवार की बहू रह चुकीं स्मृति ईरानी सबसे ज्यादा पाप्युलर राजनेता बन गई है। ये आज बीजेपी में शामिल हैं, और बड़े से बड़े पदों को हासिल कर चुकी हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, की तुलसी वीरानी से फेमस हुई स्मृति राजनीति में भी उतनी ही फेमस होती जा रही हैं। एचआरडी मिस्टर जैसे बड़े पद पर रह चुकी स्मृति हर रोज राजनीति के क्षेत्र में बड़ी-बड़ी ऊंचाईयों को हासिल कर रही हैं।
राज बब्बर
अपनी फिल्मों मे अक्सर नेताओं और सरकारी अफसरों का रोल अदा करने वाले राज बब्बर ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की। राज बब्बर 14वें लोकसभा चुनाव में यूपी के फिरोजाबाद से सपा के टिकट पर सांसद चुने गए लेकिन 2006 में सपा से निलंबित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। उनका राजनैतिक करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
मनोज तिवारी
भोजपुरी फिल्मों के स्टार और मशहूर लोक गायक मनोज तिवारी भी सियासत की दुनिया में कदम रख चुके हैं। सपा के जरिए अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले मनोज इस वक्त बीजेपी के साथ हैं, और 16 वीं लोकसभा के सदस्य भी हैं। इनका फिल्मों के साथ संगीत और राजनीति करियर ऊचाईयां हासिल करता जा रहा हैं।
शबाना आजमी
1997 में शबाना आजमी राज्य सभा के लिए नॉमिनेट हुई थीं। राज्य सभा की सदस्य बनने के बाद उन्हें कई पॉलिटिकल पार्टीज से ऑफर भी मिले पर उन्होंने किसी भी पार्टी के ऑफर को न मानते हुए महिला शक्तिकरण के लिए अपने काम को जारी रखा। इनके बेहतर कार्य के चलते कांग्रेस पार्टी ने इन्हें संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा के लिए नामांकित सदस्यता प्रदान की हैं।
- - Advertisement - -