केन्द्रीय सेवाओं में हो सकती हैं दो लाख से अधिक भर्तियां
मोदी सरकार ने समय-समय पर केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती फ्रीज करने के आदेश के विपरीत दो साल में दो लाख से अधिक भर्तियां करने जा रही है। जी हां ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दो साल में करीब सवा दो लाख केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। भर्तियों का यह आंकड़ा एक मार्च 2015 से एक मार्च 2017 के बीच का है।
35.23 लाख हो सकता है स्टाफ
आपको बता दे कि सरकार केंद्रीय सेवाओं में नई भर्तियों को लगभग रोक चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, एक मार्च 2015 को केंद्रीय सेवाओं में स्टाफ की संख्या 33.05 लाख थी, जो 2016 तक बढ़कर 34.93 लाख हो गई। बजट 2016-17 के हिसाब से एक मार्च 2017 तक यह संख्या बढ़कर 35.23 होने की संभावना है।
खबरों के मुताबिक 70,000 भर्तियां राजस्व विभाग में होंगी, जिसमें इनकम टैक्स, कस्टम और एक्साइज शामिल हैं। दूसरे नंबर पर करीब 47000 भर्तियां अर्धसैनिक बलों में की जाएंगी। शहरी विकास मंत्रालय ने 6000, खनन मंत्रालय ने 4399 और अंतरिक्ष विभाग ने 1000 नए पदों पर भर्तियां की हैं, एक ओर जहां कई विभागों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
गृह मंत्रालय में भी 6000 लोगों की भर्ती की योजना है। केंद्रीय सचिवालय में भी एक मार्च 2017 तक 301 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, इससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 1201 हो जाएगी।
|