इंडियन चायवाली के दीवाने है लोग, देश ही नहीं विदेश में है फेमस
कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान का एक चाय वाला अपने लुक्स को लेकर काफी वायरल हुआ था। पूरा सोशल मीडिया इस चायवालें का दीवाना हो गया था। पाकिस्तान की लड़कियां तो उसकी नीली आंखों की दिवानी ही हो गई थी। बात तो चाय वालें को मॉडल बनाने तक पहुंच गई थी। लेकिन अब एक इंडिया की चायवाली भी फेमस हो गई है। आइए आपको बताते है इंडिया की चायवाली के बारे में…
इंडिया में हर इंसान के दिन की शुरूआत एक कप चाय के साथ होती है। जो लोग घर पर चाय नहीं बनाते वे होटल पर चाय पीते है। लेकिन चाय का बिजनेस आपको एक सफल बिजनेसमैन बना दे ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है। भारत की ही रहने वाली उपमा विर्दी ने चाय का बिजनेस कर देश ही नहीं दुनिया में अपनी पहचान ‘चायवाली’ के रूप में बना ली है।
26 साल की उपमा चंडीगढ़ में जन्मी थी। अपनी प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद वह लॉ की पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई। इसी दौरान उसे महसूस हुआ कि ऑस्ट्रेलिया में अच्छी चाय मुश्किल से मिलती है और ऑस्ट्रेलिया की इसी ज़रूरत को पूरा करने का जिम्मा ले लिया। उपमा ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर ऑस्ट्रेलिया में चाय का बिजनेस शुरू किया और जल्द ही ये बिजनेस चल पढ़ा।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इंडिया की उपमा ने अपना नाम ऑस्ट्रेलिया की ‘बिजनेसवुमन ऑफ द ईयर’ के तौर पर दर्ज करा लिया है। उपमा ने बताया कि उनके दादाजी ने उनका परिचय आयुर्वेदिक चाय के फायदों से कराया था। जिसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनाया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसी बहुत कम ही जगहें मिली जहां अच्छी चाय मिलती हो।
उपमा बताती है कि शुरूआत में उनके माता-पिता उनके इस फैसले के खिलाफ थे। उनके माता-पिता का कहना था कि तुम वकील की पढ़ाई करके चाय बेचोगी। लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता को समझाया और चाय का ये बिजनेस किया।