Friday, September 1st, 2017 18:42:27
Flash

हर तरह के डर को दूर भगाएंगे ये ‘मंत्र’




dar bhagane ke upay

दुनिया में ऐसे बहुत ही कम इंसान होते हैं जिन्हें डर नहीं लगता है। भले ही हम माने या न माने कि इस दुनिया में भूत, प्रेत, बाधा जैसी चीजें नहीं होती हैं पर समय-समय पर ये चीजें अपनी उपस्थिति का सबूत देती हैं जिससे आम इंसानों के बीच डर पैदा होता है। डर शारीरिक या भावनात्मक खतरे से सबंधित होता है। शारीरिक डर का सबंध किसी का सामना न करने की क्षमता न होने से होता है, वहीं भावनात्मक डर एक मनोवैज्ञानिक समस्या के कारण होता है।

डर लगना वैसे तो आम बात ही है पर आप अगर ज्यादा डरते हैं या आपको ऐसा लगता है कि आपको बुरे सपने आते हैं और आप घबरा जाते हैं, अंधेरे में जाने से डर लगता है तो यह उपाय आपके लिए ही हैं। हम आपको यहां कुछ मंत्र बताने वाले हैं जिनका जाप पूरे विश्वास के साथ करने से आपका डर दूर होता है। पुराणों एवं प्राचीन ग्रंथों में इन मंत्रों को बड़ा महत्व दिया गया है।

1. हनुमान मंत्र के जाप से भागेगा डर
अगर आप हनुमानजी को अपना इष्टदेव मानते हैं और उनकी उपासना करते हैं तो आपके डर को भगाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ काफी लाभकारी होता है। ग्रंथों में लिखा गया है कि हनुमानजी के जाप से ही डर दूर हो जाते हैं। आप हनुमान चालीसा के अलावा नीचे दिया मंत्र हनुमानजी की प्रतिमा सामने बैठकर 108 बार जाप करें। यह आपके लिए लाभकारी होगा।

“॥ॐ एम ह्रीम हनुमते रामदूताए नमः॥”

2. गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत
अपने भय को भगाने के लिए आप श्रीमद भागवत गीता से दिन में एक बार गजेंद्र मोक्ष स्त्रोत को सुन सकते हैं। नरसिंह उपनिषद में इस महान मंत्र, नरसिंह अनुष्ठान और प्रभु के सुदर्शन चक्र का विवरण भी दिया गया है। प्रभु के महान सुरक्षा चक्र से भय आदि से मुक्ति व स्वतंत्रता मिलती है।

“॥उग्रवीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्. नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम् ॥”

3.महामृत्युञ्जय मन्त्र
बहुत सारे इंसानों को इस बात का भय रहता है कि उनकी मौत कभी भी असमय हो सकती है। उन्हें किसी के बोलने पर ये लगने लगता है कि अब कभी भी उनकी मौत हो सकती है। महामृत्युञ्जय मंत्र का जाप करके आप भी मौत के डर को जीत सकते हैं।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

4. मां दुर्गा की स्तुति
मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है और इनसे हर डर दूर भागता है। आप मां दुर्गा की स्तुति करके अपने डर को दूर भगा सकते हैं। विश्व से अशुभ तथा भय का विनाश करने के लिए मां दुर्गा की स्तुति करना चाहिए।

यस्याः प्रभावमतुलं भगवाननन्तो ब्रह्मा हरश्च न हि वक्तमलं बलं च |
सा चण्डिकाखिलजगत्परिपालनाय नाशाय चाशुभभयस्य मतिं करोतु ॥

5. भगवान गणेश मंत्र
ये मंत्र भगवान गणेश को समर्पित है. ये मंत्र भक्त साहस को बहाल करने और उनके मन को निडर बनाने के लिए करते हैं.

“॥ ऊँ गतभिये नमः ओम गहता – भियए नमः॥

 

पढ़िए-

नर्क की सच्चाई बयां करता है थाईलैंड का ये मंदिर
चमत्कारी हैं हनुमान चालीसा की ये 5 गुप्त चौपाइयां

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories