केजरीवाल को एक बार फिर देखने पड़े काले झण्डे
एक बार फिर आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब में विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें कि केजरीवाल रविवार को एक दिन के पंजाब दौरे पर जालंधर गए थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले महिला कांग्रेसियों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। हाथों में काले झण्डे पकड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल गो बैक के नारे भी लगाए। ग़ौरतलब है कि इससे पहले 8 सितंबर भी केजरीवाल को पंजाब में विरोध का सामना करना पड़ा था। उस वक़्त वे ट्रेन से पंजाब पहुंचे थे। हालांकि इस बार वे प्लेन से पंजाब पहुंचे थे। इसके बावजूद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।
केजरीवाल जैसे नेता को पंजाब सहन नहीं कर सकता
विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल ने विधायक महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों के नेता को पंजाब में नहीं सहन किया जा सकता है। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता कर रही थीं।
विरोध करने वाली महिलाओं ने पुलिस पर लगाए आरोप
कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस आगे आइंर्। लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी नहीं बख्शा। पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक पुरुष कॉन्स्टेबल ने उन्हें बुरी तरह से धक्का दिया और उनके साथ बदसलूकी की। इससे उनके चेहरे पर चोट लग गई। दत्ता के साथ ही अन्य महिला कार्यकर्ताओं का भी आरोप है कि जब वे केजरीवाल के काफिले को रोकने का प्रयास कर रही थीं तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले है।