सरकार को दें आइडिया, करें कमाई
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग के लिए शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे। ’स्मार्ट सिटी चैलेंज कॉम्पिटीशन’ के पहले फेज के लिए चुने गए 20 शहरों में ये प्रोजेक्ट्स शुरू हो जाएंगे। इनमें 48 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट होगा। इसके अलावा मोदी ने आज इसी कार्यक्रम में ’मेक योर सिटी स्मार्ट’ कॉम्पटीशन को भी लॉन्च किया है।
कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी पर बनी शार्ट फिल्म दिखाई। स्मार्ट नेट पोर्टल भी पीएम मोदी ने लॉन्च किया। प्रोग्राम में अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर एम. वैंकेया नायडू, महाराष्ट्र के गवर्नर विद्यासागर राव और सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद रहे।
क्या है ’मेक योर सिटी स्मार्ट’ कॉम्पिटीशन?
’मेक योर सिटी स्मार्ट’ का मकसद सड़कों, जंक्शन और पार्कों की डिजाइन तय करने में नागरिकों को शामिल करना है। आम लोगों की सुझाई गई डिजाइन उनकी स्मार्ट सिटी में शामिल की जाएंगी। कॉम्पिटीशन जीतने वालों को 10,000 से 1,00,000 रुपए तक के अवॉर्ड दिए जाएंगे।