भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की चेतावनी जारी
- - Advertisement - -
न्यूजीलैंड के कई शहरों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। सबसे तेज झटका क्राइस्टचर्च शहर में महसूस किया गया। यूएस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी तीव्रता 7.4 थी। इसके अलावा वेलिंगटन, टारांकी, हैमिल्टन और ऑकलैंड में भी झटके महसूस किए गए। बताया जाता है कि तेज झटकों की वजह से बिजली और फोन लाइन्स ठप हो गई हैं। एक सूत्र के मुताबिक, ये झटके 2010 के भूकंप से भी तेज थे।
यह भूकंप सोमवार तड़के (भारत में रविवार शाम करीब 5 बजे) देश के दक्षिणी हिस्से में आया। ब्रिटिश अखबार ‘मिरर डॉट यूके’ के मुताबिक, अभी नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि न्यूजीलैंड के कई हिस्सों का संपर्क बाकी दुनिया से टूट चुका है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा चिंता आफ्टरशॉक्स को लेकर है। जिनकी वजह से लोगों को रेस्क्यू करने में दिक्कत आ सकती है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र क्राइस्टचर्च से 91 किलोमीटर सदर्न आइलैंड्स में था। देश के सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट ने कहा कि हम सुनामी की आशंका पर नजर रख रहे हैं। लोगों से कहा गया है कि वो ऊंचाई वाले स्थानों पर जाएं। सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट ने कहा- हम फिलहाल ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ और अगर हुआ है तो सरकार कैसे मदद कर सकती है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -