बेहतरीन ट्राइसेप्स बनाने के लिए करें ये चार एक्सरसाइज
- - Advertisement - -
एक बेहतर और मस्क्यूलर बॉडी तो हर लड़के की ख्वाहिश होती हैं। इसके लिए वो जिम जाता है मेहनत करता है कभी-कभी सप्लीमेंट भी लेता है। तब जाकर कड़े परिश्रम के बाद उसे एक शानदार पर्सनालिटी मिलती है। आपकी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने में आपके ट्राइसेप्स काफी मददगार होते है।
ट्राइसेप्स आपके हाथों का सबसे आर्कषक हिस्सा होता है जिसे जितना बेहतर बनाया जाता है वो उतना अच्छा लुक देता है। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा ज़्यादा वर्कआउट करना पड़ सकता है। लेकिन वर्कआउट से ही आपके ट्राइसेप्स काफी बेहतर बनाए जा सकते है। ट्राइसेप्स बनाने के लिए हम आपको 4 एक्सरसाइज बताने जा रहे है जो आपको ट्राइसेप्स बनाने में मदद करेंगी।
1. क्लोज़ ग्रिप बार्बेल बेंच प्रेस
एक बेंच पर लेटिए और एक ओवरहेड ग्रिप के साथ बार्बेल पकड़े। अब इस बार्बेल को रैक से उठाकर अपने हाथों से पकड़िए। अब इसे नीचे अपनी छाती के मध्यभाग के तक ले जाइए, लेकिन ध्यान रखिए सीने को छूना नहीं है। ट्राइसेप्स को सिकोड़िए और बार्बेल को नीचे रख दीजिए। दोहराने से पहले अच्छी तरह सांस लें और थोड़ा आराम करें।
2. केबल पुशडाउन
यह भी एक अच्छी एक्सरसाइज़ है जो अच्छे ट्राइसेप्स बनाने में मदद करेगी। एक सीधा या मुड़ा हुआ बार किसी पुलि पर लगाएं। अब सीधे खड़े होकर इसे खींचे। अपनी ट्राइसेप्स की मदद से बार को इतना नीचे तक ले जाइए कि वह अपकी जांघों को छू ले। फिर धीरे से बार को उपर हो ले जाइए। कैज़ाद बताते हैं कि आप किसी रस्सी या बार की मदद से यह एक्सरसाइज़ कर सकते हैं लेकिन रस्सी की जगह बार का इस्तेमा बेहतर है।
3. पैरेलल डिप
दो बार्स के बीच खड़े हो जाएं। बार के किसी किनारे पर अपने हाथ रखकर अपने शरीर को उठाने की कोशिश करें। अपने पैर एक-दूसरे से सटाएं, अपनी कोहनियों को 90 डिग्री में मोड़ें। अब जब तक मन करे पुशअप करें।
4. बेंच डिप
बेंच डिप भी पैरेलल डिप जैसी ही एक्सरसाइज है। बस फर्क केवल इतना है कि आप इसे ज़मीन पर करते हैं और यहां बार और बेंच का इस्तेमाल नहीं होता। हालांकि तरीका समान है। एक मज़बूत बेंच पर पीठ की तरफ से अपने हाथ टिकाएं। हाथों के बीच की दूरी नैचुरल ही रहने दें और उन्हें कंधों से दूर ले जाएं। पैर सीधे रखें और शरीर को फर्श की तरफ झुकाएं। ट्राइसेप्स की मदद से शरीर को ऊपर ले आएं। ये सभी एक्सरसाइज आप फिटनेस ट्रेनर के मार्गदर्शन में ही करें।
Courtesy-Thehealthsite
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -