मिलिए 2016 के मोस्ट स्टाइलिश दूल्हा-दुल्हन से
- - Advertisement - -
2016 जाने को हैं लेकिन ये साल बहुत ही खास रहा है क्योंकि कई कुंवारे-कुंवारी सेलेब्स ने इस साल अपने हमसफर के साथ एक नई जिंदगी की शुरूआत की है। जी हां फैंस को लंबे अर्से से इनकी शादी का इंतजार था और आखिरकार इन दिग्गजों ने वो इंतजार खत्म किया। इसी साल करण सिंह ग्रोवर, युवराज सिंह, इंशात शर्मा, बिपाशा बसु, उर्मिला मातोंडकर, दिव्यांका त्रिपाठी, असिन सहित कई स्टार शादी के बंधन में बंधे। आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही मोस्ट स्टाइलिश दूल्हा-दुल्हन के बारे में जिनके घर इसी साल बजी शहनाई…
बिपाशा बसु और करण ग्रोवर
आखिरी बार फिल्म ’अलोन’ में नजर आईं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इसी साल 30 अप्रैल को शादी की है। सलमान खान, डिनो मोरिया, सोनम कपूर, प्रिटी जिंटा और रितेश देशमुख सहित कई बॉलीवुड स्टार्स उनके वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि ’अलोन’ के सेट पर ही बिपाशा और करण की नजदीकियां बढ़ी थीं।
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर
उर्मिला मातोंडकर ने मार्च महीने में अपनी उम्र से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। शादी का फंक्शन काफी प्राइवेट था। मोहसिन कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। मोहसिन, जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लक बाय चांस’ में काम कर चुके हैं। इसमें वे फरहान अख्तर के साथ मॉडलिंग करते दिखाई देते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
इस शादी को टीवी की दुनिया की सबसे बेहतरीन शादी का दर्जा दिया जा सकता है। मीडिया का इतना अटेंशन शायद ही पहले किसी टीवी कपल की शादी को मिला हो। ’ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले इन दोनों एक्टर्स ने इस साल भोपाल में 8 जुलाई को शादी की थी।
असिन और राहुल शर्मा
असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की वेडिंग सेरेमनी 19 जनवरी को दिल्ली में हुई थी। यह सेरेमनी पूरी तरह प्राइवेट अफेयर थी, जिसमें बॉलीवुड से सिर्फ अक्षय कुमार ही पहुंचे थे। शादी क्रिश्चियन और हिंदू परम्परा के मुताबिक हुई थी। व्हाइट वेडिंग के दौरान अक्षय कुमार, राहुल शर्मा के बेस्ट मैन बने थे।
आगे की स्लाइड्स पर देखें 2016 के मोस्ट स्टाइलिश दूल्हा-दुल्हन
- - Advertisement - -