8 साल छोटे हैं फराह खान के पति, ऐसी है शिरीष-फराह की लव स्टोरी
आपने प्रेम कहानियों में शीरीं और फरहाद का नाम तो सुना ही होगा। दोनों अपने प्यार के लिए कुर्बान हो गए थे। हमारे बॉलीवुड में भी एक फराह है जिन्हें हम फराह खान के नाम से जानते है। फराह खाने अपने बिंदास और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती है। अपनी प्रोडक्शन टीम के मेंबर्स को वे इस तरीके से डांटती है कि उन्हें बुरा नहीं लगता।
कई बार आपने टीवी पर भी फराह का बिंदास अंदाज़ देखा होगा। फराह बोलने के मामले में भी बिंदास हैं। फराह की लवस्टोरी भी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। फराह ने खुद से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर से शादी की थी। फराह की पूरी लवस्टोरी और उनके बारे में कुछ ख़ास बातें हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताएंगे।
एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली फराह खान का जन्म 9 नवंबर 1965 को मुंबई में हुआ था। उनकी माँ मेनका है जो स्क्रीन राइटर हनी ईरानी की बहन है। उनके भाई का नाम साजिद खान है जो मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर है। फराह ने अपनी पढ़ाई सेंट जोवियर्स कॉलेज मुंबई से की है।
माइकल जैक्शन के डांस ने किया मोटिवेट
फराह खान एक फिल्म प्रोड्यूसर होने से पहले एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है अब तक वे 100 से ज़्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकी है। वे माइकल जैक्सन के डांस से काफी प्रभावित हुई थी और डांस को अपने करियर के रूप में आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद ही डांस सीख और अपना डांस ग्रुप तैयार किया।
फराह खान ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ की कोरियोग्राफी से की थी। इस फिल्म को सरोज खान ने छोड़ दिया था और फराह खान ने उनकी जगह ली थी। इसके बाद उन्होंने कई गानों को कोरियाग्राफी की थी। फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के सेट पर वे शाहरूख खान से मिली और तभी से दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
फराह शिरीष की लव स्टोरी
फराह और शिरीष की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। फराह मुस्लिम है और शिरीष हिंदू है, दोनों की उम्र में भी काफी अंतर है लेकिन प्यार उम्र और धर्म नहीं देखता। ये दोनों जब मिले थे तब इन्हें देखकर कोई नहीं बोल सकता था कि ये दोनों एक दूसरे की ज़िन्दगी के पार्टनर बन जाएंगे।
फिल्म ‘मै हूं ना’ के सेट पर जब दोनों को झगड़ते हुए देखा तो लोगों को भी विश्वास नहीं था कि ये दोस्त भी बन जाए। लेकिन शिरीष कुंदर ने फराह खान को प्रपोज किया उस समय फराह 32 साल की थी और शिरीष 25 साल के। इसके बाद दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। 2008 में फराह को एक साथ तीन बच्चे हुए थे।
शाहरूख ने कर दी थी शिरीष की पिटाई
फराह और शाहरूख की दोस्ती के बारे में तो आप जानते ही हैं, दोनों काफी अच्छे दोस्त है। लेकिन एक अवार्ड फंक्शन में शाहरूख ने फराह के पति शिरीष की पिटाई कर दी थी जिसके आरोप फराह खान ने भी लगाए थे। जानकारी के मुताबिक शिरीष ने शाहरूख की फिल्म रा.वन और प्रियंका चोपड़ा को लेकर कमेंट किए थे जिसके कारण शाहरूख ने शिरीष की पिटाई कर दी थी।
फरहा खान एक बेहतरीन कोरियोग्राफर, फिल्म प्रोड्यूसर तो है ही साथ ही वे छोटे पर्दे पर भी एंकरिंग कर चुकी है। इसके साथ ही वे कई रियालिटी शो में जज की भूमिका निभा चुकी है। फराह ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है और कामना करते है कि वो आगे भी इसी तरह हिट फिल्में देती रहे।
- - Advertisement - -