ये है तैरता हुआ इकोफ्रेंडली वॉटर नेस्ट 100 घर
एक तरफ जहां दुनिया बढ़ते तापमान के चलते पैदा हुई जलवायु से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है, वहीं इटली के एक आर्किटेक्ट ने रिसाइकल्ड उत्पादों से एक तैरता हुआ इकोफ्रेंडली घर बनाया है। जिसमें सोलर ऊर्जा का उपयोग होता है।
वॉटर नेस्ट 100 नाम के 1000 वर्गफीट में फैले इस खास तैरते हुए घर को एक पॉड शेप में डिजाइन किया गया है। इसे कई सालों की मेहनत के बाद आर्किटेकट जियानकार्डो जेमा ने डिजाइन किया है। और इकोफ्लेलाइफ ने विकसित किया है। इसमें स्काईलाइट्स, बालकनी और करीब 100 वर्गमीटर का लिविंग एरिया है।
इस घर का ऊपर हिस्सा 60 वर्गमीटर के अमॉर्फस फोटोवोल्टेक से बनाया हुआ है। इसमें लिविंग रूम के साथ डाइनिंग रूम, किचन, बेडरूम और बाथरूम भी बना हुआ है। गर्मी के दिनों मे ये खासतौर से बहुत ठंडक देता है।
डाइनिंग रूम से जहां बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखता है वहीं यहां से काफी अच्छी रोशनी इस घर के अंदर आती है। यह वजह है कि दिन के समय इस घर को लाइट की जरूरत नहीं है।
|