Thursday, August 31st, 2017
Flash

जाने फोर्ब्स सेलेब्स की सक्सेस स्टोरीज : सफर मंज़िल तक का




Social

aalia new

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने 30 अंडर 30 की एशिया सूची जारी कि हैं, जिसमें 53 भारतीय युवाओं को जगह मिली है। फोर्ब्स की 2017 कि इस सूची में 10 विभिन्न वर्गों में कुल 300 शख्सियतों को शामिल किया गया है। 30 साल से कम उम्र के इन प्रभावशाली युवाओं कि कहानी ऐसी है, जो हवा को प्रोत्साहित करती है। युवा वर्ग आज अपनी खास पहचान बनाने में यकीन करता है, उसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है। आइए जानते हैं, इन्हींर यु प्रभावशाली युवाओं कि कहानी मंजिल तक की-

alia

आलिया भट्ट
फिल्मी दुनिया की जानी-मानी फेमस हस्तियों में अलिया भट्ट का नाम शामिल है। इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर कि शुरुआत 2012 में फिल्म स्टूडेट ऑफ ईयर से कि थी। इनकी पहली फिल्म हिट रही इसके बाद इनके खाते में कई फ्लॉप फिल्मों भी आयी। इन सबके बावजूद इन्होंने हार न मानते हुए मेहनत कि। अलिया भट्ट के नाम से नेट पर कई जोक्स चलाए जाते है, इन जोक्स का जवाब आलिया ने एक वीडियो के जरिए दिया था, जो यू ट्यूब पर बहुत फेमस रहा। आलिया जानती है कि हर प्रॉब्लम को किस तरह फेस करना है, और वक्त के साथ चलने के लिए ऑलराउंडर बनना जरुरी है। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार बॉलीवुड में 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी आलिया की 6 फिल्मों ने भारत में शुरुआती हफ्तों में 1.5 करोड़ डॉलर की कमाई की, जो किसी भी न्यूकमर के लिए मुश्किल की बात होती है। फिल्म उड़ता पंजाब के लिए इन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके साथ ही अलिया ने हाईवे और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्मों में गाने में गाए हैं। अलिया के डिफरेंट टैलेंट कि वजह से ही आज वे यूथ आइकॉनिक बन गई हैं।

Dipa Karmakar of India poses with her medal after winning bronze in the women’s vault final of the Artistic Gymnastics event during the 2014 Commonwealth Games in Glasgow, Scotland, on July 31, 2014. AFP PHOTO / CARL COURT / AFP PHOTO / CARL COURT

दीपा कर्माकर
जिम्नास्ट कि दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली पहली भारतीय हैं, दीपा कर्मकार। 23 साल कि दीपा ओलम्पिक में जीत तो हासिल नहीं कर पायी पर इस क्षेत्र में पहली भारतीय होने के चलते उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। 52 सालों में अब तक ओलंपिक में किसी जिम्नास्ट का नाम शामिल नहीं हुआ है। इतनी कम उम्र में इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई हैं, दीपा मेहनत करने पर यकीन करती है। फोर्ब्स ने दीपा को ओलंपिक खेल में खतरनाक छलांग लगाकर दुनिया को हैरान करने के लिए अपनी मैगजीन में शामिल किया है। 6 साल की उम्र में इन्होंने जिम्नास्टिक करना शुरु कर दिया था। अपने शुरुआती कैरियर में दीपा क्लास में फ्लैट फीट की समस्या से ग्रस्त थी। जिसकी वजह से कोच के अनुसार उन्हें छलांग लगाने में समस्या आती थी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने मेहनत कि और 2007 में जलपाईगुड़ी में जूनियर नेशनल्स जीता। दीपा के नाम अब तक राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 77 पदक शामिल है, जिनमें 67 स्वर्ण पदक हैं।

sakshi malik

साक्षी मलिक
महिला पहवान साक्षी मलिक कि ख्याति से हम सभी रुबरु है। 24 साल की साक्षी रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली देश की अकेली खिलाड़ी रही हैं। इसी जज्बे के लिए फोर्ब्स मैगजीन में आज इनका नाम शामिल हुआ हैं। 2016 रियो ओलम्पिक में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो को हराकर पदक हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में ये 5-0 से पीछे चल रहीं थी, इसके बावजूद इन्होंने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 7-5 से जीता। इसके पहले साक्षी ने 2014 में राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था।

फोर्ब्स मैगजीन में 10 कैगेटरी होती है, जिसमें 300 अंडर 30 शख्सियतों को शामिल किया गया है, इन कैगेटरी में कला,मनोरंजन,खेल, फाइनेंस एंड वेंचर कैपिटल, इंडस्ट्री, मैनुफैक्चरिंग व एनर्जी, सामाजिक उद्यमी, इंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, मीडिया मार्केटिंग व विज्ञापन, कंज्यूमर टेक्नोलॉजी और रिटेल व ई-कॉमर्स शामिल हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories