गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़, लड़के ने दिया खतरनाक जवाब
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है लेकिन यहां तो एक लड़के ने लड़ाई में अपनी गर्लफ्रेंड को खून में लथपथ कर दिया। अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल के अनुसार वीडियों में एक रशियन लड़का बड़ी ही क्रूरता से अपनी दोस्त को मार रहा है। उसे बचाने आई एक महिला जब पुलिस को फोन करने लगी तो उसने उसका फोन भी छीनने की कोशिश की। वीडियों में दिखाया गया है कि पहले तो वे दोनो आपस मे झगड़ रहे थे लेकिन बाद में लड़की उसे थप्पड़ और लात से मारने लगी। लड़की कार में बैठने गयी तो लड़का उसके पास पहुंचा और उसे वापस ले आया। इसके बाद लड़के ने उस लड़की को बुरी तरह से पीटा।
लड़के ने पीटते समय बीच मे आई एक महिला को नहीं बक्शा। वह महिला जब मोबाइल से पुलिस को फोन लगाने लगी तो उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वह उस लड़की को खून से लथपथ उठा कर कार मे बैठाने लगा। लड़की को कार में बैठाकर खुद कार लेकर चला गया।