सफर पर जाते समय लड़कियां इन चीजों को रखें अपने साथ
- - Advertisement - -
जब भी लड़कियां कहीं जाने का प्लान करती हैं तो अपने बैग में फिजूल की चीजें ज्यादा भर लेती हैं और जरूरी सामान ले जाना भूल जाती हैं। ट्रिप पर जाते समय कौन सी चीज अपने साथ रखना ज्यादा जरूरी होता है, इसके बारे में मालूम होना जरूरी है। इसलिए हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो खासतौर से लड़कियों को अपने सामान के साथ जरूर पैक करनी चाहिए।
-सफर पर जाते वक्त आप अपने पास एक छोटा सा किट जरूर रखें। जिसमें सैनेटाइजर, पेनकिलर, सुई और धागा, हैंडवॉश जैसी चीजें रखें। इससे आपको इन चीजों को ढूंढने के लिए बार-बार बैग नहीं खोलना पड़ेगा।
– आपको प्लेन और ट्रेन दोनों में बलैंकट की जरूरत पड़़ सकती है। इसलिए इन्हें जरूर पैक करें।
– अपने सामान की चिंता तो सभी को होती है। घूमते समय आप अपने सामान को इधर-उधर नहीं ले जा सकतीं, इसलिए ये आपके लिए एक उपयोगी डिवाइस है। आपको बस इसे चार्ज करके अपने बैग में रखना है। अगर आपका सामान कहीं गुम भी हो जाता है तो आप इस डिवाइस की मदद से इसे ढूंढ सकते हैं। इसके लिए आपको इस एप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। ये पन्द्रह दिन तक चार्ज रहता है।
– अगर आपको बालों को स्टाइलिश लुक देने का शौक है तो हमेशा मिनी इक्विपमेंट अपने साथ रखें। इसके लिए आपको इन्हें सिर्फ प्लग में लगाने की जरूरत होती है।
– कैमरा, मैप, सेल्फी लेने के लिए आपका फोन काफी काम आता है। समार्टफोन की बैटरी बहुत जल्द खत्म हसेती है। ऐसे में आपको जरूर होती है फोन चार्ज करने के लिए बैटरी बैकअप की।
– पैकिंग करते समय अपने बैग में एक डायरी रखना ना भूलें। कभी कुछ जानकारी लिखनी हो या कुछ हिसाब लिखना हो तो ये डायरी बहुत काम आती है।
- - Advertisement - -