Tuesday, September 12th, 2017 19:46:21
Flash

ब्लू व्हेल गेम लिंक की जानकारी दो और पाओ 1 लाख रूपए




ब्लू व्हेल गेम लिंक की जानकारी दो और पाओ 1 लाख रूपएSocial

Sponsored




इन दिनों ब्लू व्हेल गेम सुर्खियों में है। इसके चलते कई युवा और स्कूली बच्चे सुसाइड तक करने को मजबूर हो रहे हैं। यहां तक की सीबीएसई स्कूलों में इस गेम के डर के कारण छात्रों के मोबाइल और टैबलेट लाने पर भी बैन लगा दिया है। अगर आप इस गेम की लिंक के बारे में जानते हैं तो आपको सरकार ईनाम देगी। जी हां, ब्लू व्हेम गेम से किशारों द्वारा सुसाइड के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने इस लिंक की जानकारी देने वाले को 1 लाख रूपए देने का ऐलान किया है।


बता दें कि गुजरात सरकार इस गेम पर बैन लगा चुकी है। वहां भी ब्लू व्हेल गेम में सुसाइड के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। इस जानलेवा ऑनलाइन किलर गेम ने गुजरात समेत देश के अन्य राज्यों में भी अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को उत्तरप्रदेश में भी लखनऊ के इंदिरा नगर कॉलोनी में एक बच्चे ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले 5 सितंबर को ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया था जहां पुलिस ने ब्लू व्हेल चैलेंज में वशीभूत लड़की को आत्महत्या करने से बचाया था।

यहां पुलिस अधिकारियों ने रात 11 बजे एक लड़की को झील के पास चक्कर लगाते हुई देखा और देखते ही देखते वो झील में कूद गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए लड़की को बचा लिया बाद में पूछताछ में पता चला कि वो ब्लू व्हेल चैलेंज फेस कर रही थी। उसके हाथ पर ब्लू व्हेल का चिह्न भी ब्लेड से गुदा मिला था।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories