दुनिया भर में इस तरह खेली जाती है होली
होली भारत का त्योहार हैं। लेकिन दुनिया भर में इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस त्योहार को मनाने का तरीका सबका अनोखा ही है। जानिए दुनिया भर में खेली जाने वाली अजीबोगरीब होली…
साउथ कोरिया
सबसे पहले नंबर आता है साउथ कोरिया जहां खेला जाता है मड फेस्टिवल। इस त्योहार में लोग मिट्टी और कीचड़ में सन जाते हैं। इसे बॉरयॉन्ग मड फेस्टिवल बोला जाता है।
स्पेन
स्पेन के बाजा में कैजकमोराज नामक त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग लोगों और खुद के बदन को ग्रीस में डूबो लेते हैं। ये परंपरा वहां पर 500 सालों पुरानी है।
जर्मनी
जर्मनी के म्यूनिच में मनाए जाने वाला ऑक्टोबरफेस्टा त्योहार। इस फैस्टिवल में लोग बीयर की होली खेलते हैं। इस लोग बीयर पीते हैं और एक-दूसरे पर उड़ेलते भी हैं और लाइटिंग के साथ मजे भी लेते हैं।
स्पेन
स्पेन में एक और त्योहार हर साल मनाया जाता है, जिसे टोमैटीना कहते हैं। जिसमें लोग टमाटरों की होली खेलते हैं इसमें लोग एक दूसरे को टमाटर मारते हैं और कई किलोमीटर फिसलते जाते हैं।
इंग्लैंड
इंग्लैंड में ग्लैसटनबरी त्योहार मनाया जाता है। इसमें रात भर गाना बजाना होता है और फिर बाद में बाहर बारिश होती है। लोग भीगते हुए फैस्टिवल का मजा लेते हैं।
थाईलैंड
थाईलैंड के चियांग माई में द वॉटर फैस्टिवल मनाया जाता है, जिसे सोंगरन कहते हैं। होली के जैसे ही, इसमें भी पानी की बहुत बर्बादी होती है।
|