दीपावली में पटाखों से जल जाएं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
दीपावली का सेलिब्रेशन रोशनी और पटाखों के बिना अधूरा है। कई बार इस खुशहाली पर नजर तब लग जाती है जब पटाखों से हाथ जल जाता है। पटाखों से जलने के बाद छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि पटाखों से हाथ जलने पर तुरंत ट्रीटमेंट के लिए क्या कदम उठाने जरूरी हैं।
प्रभावित भाग को पानी से धोएं- जले हुए भाग को पानी से धो कर उस जगह का तापमान कम कर दें। ऐसा करने से दर्द और छाले कम पडे़ंगे।
हल्दी लगाएं- शरीर का हिस्सा जलने पर हल्दी का पेस्ट लगाएं। ऐसा करने से जलन से राहत मिलेगी और इसमें एंटीसेप्टिक गुण होने की वजह से लोग इसे लगाने से बिल्कुल भी नहीं डरते।
शहद– शहद इसे लगाने पर जली हुई त्वचा को ठंडक का अनुभव होता है। शहद को उस स्थान पर रगड़ने की बजाए केवल हल्के से उस पर रख दें। इससे घाव जल्द भरेगा।
एलोवेरा- पटाखे से जल गए हैं तो उस पर तुरंत ही एलोवेरा का जैल निकाल कर लगाएं। इसे सीधे ही चोट पर लगाएं। इससे जलन कम हो जाएगी और छाले भी नहीं पडे़गें।
टूथपेस्ट – टूथपेस्ट या फाउंटेन पेन की इंक इन दोनों ही चीजों से आप जल्द राहत पा सकते हैं। ये दोनों ही चोट को ठंडक का एहसास देते हैं और छाले नहीं पड़ने देते।
आलू पीसकर लगाएं- आलू जले हुए घाव को ठीक करने में हमारी बड़ी हेल्प करता है। अगर आप पटाखे जलाते समय जल गए हैं तो जली हुई जगह पर आलू पीसकर उसका लेप लगाएं। इससे जले हुए स्थान को ठंडक मिलती है। यह घरेलू उपाय काफी हद तक आपको राहत देगा।
गाजर पीसकर लगाएं– गाजर में प्रोटीन्स के साथ-साथ जले हुए घाव को ठीक करने की भी कैपेसिटी होती है। इसे पीसकर लगाने से जले हुए हिस्से में आराम मिलता है।
नारियल का तेल लगाएं- नारियल का तेल भी आपके जले हुए भाग को ठीक करने में हेल्प करता है। यह आसानी सो कहीं भी मिल जाता है। इसलिए जलने पर नारियल का तेल लगाएं। इससे जलन कम होगी और आराम मिलेगा।