अखबारों का करें कुछ यूं भी इस्तेमाल
आम सी बात है कि आप घर में पड़े न्यूजपेपर्स को रद्दी के भाव बेच देते होंगे। लेकिन अगर अपने घर को इनोवेटिव लुक देना चाहते हैं तो ये न्यूजपेपर्स बड़े काम आ सकते हैं। इन छुट्टियों में केवल आप ही नहीं बल्कि अपने बच्चों को भी ये इनोवेटिव आइडिया पर वर्क करना सिखा सकते हैं। जानिए इन न्यूजपेपर्स को कैसे डेकोरेटिव आइटम बनाया जा सकता है।
आप इससे पेपर के फूल या पेपर लैंप बना सकती हैं। इन्हें अपने मन चाहे रंगों में रंगकर घर को सजा सकते हैं।
जब तक चाहें वेजीटेबल्स को अखबार में लपेटकर फ्रेश बनाया जा सकता है। आप चाहें तो ब्रेड को भी पेपर में लपेटकर फ्रेश बनाए रख सकती हैं।
कांच के बर्तन की सफाई आप पेपर से कर सकते हैं। इससे आप किसी भी तरह के कांच का सामान इससे साफ कर सकती हैं।
- - Advertisement - -