कंगना ही नहीं इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है ऋतिक का नाम
- - Advertisement - -
बॉलीवुड में तीनों खान की एक्टिंग और फैन फॉलोविंग एक तरफ और ऋतिक रोशन का चार्म एक तरफ। ऋतिक रोशन को एशिया का सबसे सेक्सी पुरूष का भी दर्जा दिया गया है। ऋतिक लड़कियों के बीच काफी फेमस है और इन दिनों वे अपने अफेयर और डिवोर्स को लेकर चर्चा में रह चुके है।
ऋतिक रोशन को भले ही बच्चे इंडिया के सुपरहीरो क्रिश के रूप में जानते हो लेकिन उनकी लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा में रही है। ऋतिक रोशन के लव अफेयर बताने से पहले आपको बता दें कि ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ था और उनके जन्मदिन के मौके पर ही हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं।
ऋतिक रोशन का वास्तविक नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। ऋतिक सबसे पहले एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में नज़र आए थे। उन्होंने फिल्म आशा, आपके दीवाने और भगवान दादा में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। ऋतिक के पिता राकेश रोशन फिल्म ‘कहो न प्यार है’ बना रहे थे और इसके लिए उन्हें शाहरूख खान की जरूरत थी लेकिन शाहरूख ने फिल्म करने से मना कर दिया।
शाहरूख के मना करने के बाद राकेश रोशन ने इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को चुना और फिल्म सुपरहिट निकल पड़ी। ऋतिक रोशन का परिवार किसी न किसी रूप में बॉलीवुड से जुड़ा है। उनके दादा संगीतकार थे, उनके पिता एक्टर, निर्माता और निर्देशक है। उनके चाचा संगीतकार है।
ऋतिक रोशन को बचपन से हकलाने की बीमारी थी जिसे स्पीच थैरेपी के जरिए उन्होंने ठीक किया। आज भी वह इस थैरेपी का सहारा लेते है। ऋतिक को अपने काम में परफेक्शन लाने की आदत है। शूटिंग शुरू होने से पहले वे बहुत तैयारी करते है। अपने शरीर को किरदार के अनुसार ढालते है, उसकी बारीकियों को पकड़ते है और फिर शूटिंग करते है।
ऋतिक की शादी बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी सुजैन से दिसंबर 2000 में हुई थी और उनके दो बेटे भी है। साल 2014 में ऋतिक का सुजैन से तलाक भी हो गया जिससे वे बेहद दुखी है। लेकिन मीडिया में सुजैन के अलावा उनके कई एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़े गए है। हाल ही में ऋतिक रोशन और कंगना के अफेयर को लेकर काफी विवाद हुआ था।
ऋतिक एशिया के सबसे सेक्सी मैन है तो लाजमी है कि लड़कियां भी उनकी दीवानी होगी। ऐसे में ऋतिक का नाम भी समय-समय पर कई एक्ट्रेस के साथ आया है। ऋतिक का सबसे पहले नाम करीना कपूर के साथ जुड़ा था। जानकारी के मुताबिक साल 2000 के पहले फिल्म ‘फिजा’ के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी।
वैसे तो ऋतिक रोशन ने कई हिट फिल्में दी है लेकिन उनके करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी है। उनके करियर की एक फ्लॉप फिल्म है ‘काईट’ जिसमें वे मैक्सिकन एक्ट्रेस बारबरा मोरी के साथ नज़र आए थे। ख़बरों की मानें तो ऋतिक का नाम इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया था।
ऋतिक के करियर की सुपरहिट फिल्म क्रिश भी कमाल है। इस फिल्म ने ऋतिक को भारत का सुपरहीरो बना दिया। इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौट और ऋतिक के बीच नजदीकियां बढ़ने की ख़बरें भी सामने आई। इस मामले में काफी विवाद भी हुआ था जिसमें कंगना ने फोटो और कुछ मेल सबूत के तौर पर पेश किए थे। बाद में इन सबको फेक साबित किया गया था।
ऋतिक रोशन की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने उनका डटकर सामना किया। फिल्मों के दौरान कई बार वे चोटों के शिकार भी हुए। फिल्म ‘बैंग-बैंग’ की शूटिंग के दौरान तो उनके दिमाग में चोट लगी जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। ऋतिक अपनी इच्छा शक्ति और दृड़ संकल्प के दम पर इन सभी मुसीबतों से बाहर निकले और कामना करते है कि उनका जीवन आगे खुशहाल हो।
- - Advertisement - -