Tuesday, August 29th, 2017
Flash

सेक्स चेंज करवाकर एक नौसैनिक बन गया औरत, नौसेना करेगी बाहर




Sponsored




भारतीय नौसेना के एक सेवारत नौसैनिक अपना सेक्स चेंज करवाकर महिला बन गया है। नौसेना अब उसके निर्वहन की कार्रवाई शुरू करेगी क्योंकि महिलाएं रक्षा सेवाओं में सैनिकों के रूप में काम नहीं कर सकती हैं। बता दें कि सशस्त्र बल लड़ाकू भूमिकाओं में महिलाओं के शामिल होने और सेवाओं में महिलाओं को व्यापक जिम्मेदारी देने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने संबंधित जटिलताओं से जूझ रहे हैं।

अब साड़ी पहनता है और बाल भी बढ़ा रहा है

मेल टुडे के मुताबिक एक वरिष्ठ नौसैनिक ने बताया कि कुछ महीने पहले, इस नौसैनिक ने अपने सेक्स (लिंग) को बदलने का फैसला किया और सर्जरी करवाकर महिला बन गया। नौसैनिक कुछ बाहरी लोगों के संपर्क में था। उसने ऑपरेशन करवाने का फैसला किया और सारा खर्च भी खुद ही किया। नौसैनिक विवाहित भी है। विशाखापत्तनम में नौसेना के INS एक्साला बेस में तैनात यह नौसैनिक अब साड़ी पहनता है और बाल भी बढ़ा रहा है।

महिलाओं से मल्लाह का काम नहीं कराया जा सकता

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उसकी छुट्टी की सिफारिश की गई है और जल्द ही कार्रवाई शुरू करके उसे नौसेना से बाहर कर दिया जाएगा। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि जब तक कि नौसैनिक को सेना से छुट्टी नहीं मिलती है, तब तक उसे हल्की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगीं क्योंकि महिलाओं से मल्लाह का काम नहीं कराया जा सकता, क्योंकि अभी तक इसकी अनुमति नहीं है। नौसेना अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय से भी इस मामले में बात की है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related News

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories