page level


Monday, January 29th, 2018 11:30 PM
Flash

पहली बार भारत में आयोजित होगा ‘चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल-2017’




पहली बार भारत में आयोजित होगा ‘चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल-2017’Art & CultureTravel

Sponsored




जापान में सेलिब्रेट किए जाने वाले चैरी फेस्ट के लिए अब आपको कहीं ओर या इंडिया से बाहर जाने की जरूर नहीं है। क्योंकि भारत में यह फेस्टिवल होने वाला है। जी हां! मेघालय गर्वनमेंट सरकार के द्वारा पहली बार यह फेस्टिवल शिलोंग में होगा। जहां पर इस प्राकृतिक सौंदर्य को अब अपने ही देश में देख सकेंगे। यह फेस्टिवल जापान में हर साल अप्रैल महीने में मनाया जाता है। जापान में इसे ‘सुकरा’ कहा जाता है| जहां पर पिंक और सफेद रंग के फूल होते है। जो दिखने काफी सुहावने लगते है और जिसे देखकर आपके आंखों को सुकून मिलता है। जब यह आंखे रोज मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन पर टक टकी लागाएं हुए देखती है तब वह थक सी जाती है। प्रकृति के बीच में कुछ समय बिताने से आपका मन बहुत शांत हो जाता है। और जब आप खुली जगह में सांस लेते हो तब आप खुद अपनी सांस को महसूस और सून पाते हो।

कब से कब तक होगा यह फेस्टिवल

‘इंडिया इंटरनेशनल चैरी ब्लोसम फेस्टिवल 2017’ शिलांग, मेघालय में आयोजित होगा। यह फेस्टिवल 8 नवंबर से 11 नवंबर, 2017 तक आयोजित होगा।

प्रतियोगिता भी आयोजित की गई

इस 4 दिवसीय फेस्ट में कई सारे कॉम्पीटिशन भी आयोजित किए गए है। जो सभी के लिए है उसमें कोई भी भाग ले सकता है। कॉम्पीटिशन जैसे कि ड्राइंग और पेंटिंग, स्टोरी टेलिंग, फैशन शो, अनप्लग्ड वेस्टर्न म्यूजिक, कलर्स ऑफ ईस्ट इंडिया, रॉक कॉनर्स्ट, लाईव म्यजिक गिग, ब्यूटि पिजेंट्स, फोटोग्राफी कॉम्पीटिशन तरह के है। जो सभी के लिए है। इसके बाद में जापेनिस कल्चरल इवेंट और जापान हायर ऐजुकेशन मेला भी रहेगा।

इन कॉम्पीटिशन में भाग लेने के लिए आप ऑफिशियल पेज पर जा कर रजिस्ट्रेशन भी करा सकते है।

दुनिया का दूसरा स्कॉटलैंड

शिलांग मेघालया की राजाधानी और दुनिया का दूसरा स्कॉटलैंड कहा जाता है। यह शहर भारत में अपनी खुबसूरती के लिए जानी जाती है। यह शहर चारों तरफ से पहाडियों से घिरा है। शिलांग भारत का 330 वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। शिलांग खास कर हिल स्टेशन के लिए प्रसिद्ध है। आस पास पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यह बिल्कुल स्कॉटलैंड के यूरोपियन औपनिवेशिक की याद दिलाती है। इसके कारण इसे ‘पूर्व के स्कॉटलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें 

5 महीने तक समुद्र में खो गई दो महिलाएं, मिलते ही कहां ‘हर दिन आखिरी दिन जैसा लगता था’
दुबई में ये 10 चीजें कभी नहीं करें, वरना हो सकती है जेल
ये है दुनिया के 10 पावरफुल पासपोर्ट, बीना वीजा के कर सकते है सैकड़ों देशों की यात्रा
लाल और नीली ही नहीं भारत में चलती है 14 रंगों की रेल

Sponsored






Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें


Select Categories