चीन और जापान को भारत ने छोड़ा पीछे, इस मामले में टॉप पर है भारत
क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में जो मछली बाजारों में मिलती हैं, वो भारत से ही एक्सपोर्ट की जाती हैं। यानि की भारत दुनिया में मछली का सबसे बड़ा एक्सपोटर्र है। भारत न केवल अमेरिका बल्कि यूरोप और जापान जैसे देशों को भी बड़ी तादाद में मछली एक्सपोर्ट करता है। यही कारण है भारत अमेरिका में झींगा मछली का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है और वहीं यूरोप में दूसरा और जापान में तीसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता है।
आज के समय में मछली पालन को बढ़ावा देने, इस क्षेत्र में हुए न शोधों की जानकारी देने और इसके व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक्वा एक्वेरिम इंडिया-7 का आयोजन 14 से 16 मई तक कर्नाटक के मैंगलोर में किा जा रहा है, जिसमें 20 हजार से जदा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, शिक्षाविद, तकनीकी विशेषज्ञ किसान और मछुआरे समुदाय के लोग शामिल होंगे।
तीन दिन के इस कार्यक्रम में ढींगा मछली पालन उद्योग, इन्हें होने वाली बीमारियां और इलाज, मछली पालन के लाभ, आक्टोपस पालन आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। आपको बता दे कि पिछले पांच साल के दौरान समुद्री खाद्य उत्पाद निर्यात 2014-15 के दौरान 5.5 अरब डॉलर का रहा, वहीं 2015-16 के दौरान 9,45,892 टन समुद्री खाद्य उत्पाद एक्सपोर्ट किया गया जबकि 2016-17 में इसके 5.6 अरब डॉलर के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस आयोजन के दौरान मछली पालन और मछली पालन से जुड़े सभी पक्षों की न केवल नई जानकारी मिलेगी बल्कि व्यापार भी किया जाएगा।
- - Advertisement - -