INDvsENG: कोहली का विराट दोहरा शतक, भारत 600 रनों के पार
- - Advertisement - -
मुंबई। आज यानी रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने पहली इनिंग में 8 विकेट के नुकसान पर 615 रन बना लिए हैं। विराट ने इस मैच में एक और विराट पारी खेलते हुए टेस्ट करियर की तीसरी डबल सेंचुरी लगाई। साथ ही टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर 212 रन भी बना दिया। विराट की ये डबल सेंचुरी साल की तीसरी सेंचुरी है। कोहली ने इसी साल वेस्ट इंडीज के खिलाफ जुलाई में करियर का पहला डबल सेंचुरी लगाया था। इसके बाद अक्टूबर में न्यू जीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में दूसरी डबल सेंचुरी लगाई थी। एक साल में 3 डबल सेंचुरी लगाने वाले विराट पहले इंडियन बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने इससे पहले 2004 और 2010 में एक साल में डबल सेंचुरी लगाई थी।
बतौर कप्तान भी विराट ने बनाया रिकॉर्ड
विराट बतौर कप्तान भी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डबल सेन्चुरी लगाने वाले वर्ल्ड के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कुलम की बराबरी की, जिन्होंने 2014 में बतौर कप्तान 3 डबल सेन्चुरी लगाई थीं। इस मामले में टॉप पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क हैं, जिन्होंने 2012 में बतौर कप्तान 4 डबल सेन्चुरी लगाने का कारनामा किया था।
चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए पिच पर उतरे कोहली ने चौथे दिन 147 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मैदान के चारो तरफ शॉट लगाते हुए दोहरा शतक पूरा किया। विराट ने 302 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन पूरे किए। इस दौरान 23 चौके लगाए। विराट ने जयंत यादव के साथ आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टरनरशिप की है। दोनों आठवें विकेट के लिए 200 से अधिक रन जोड़ चुके हैं।
- - Advertisement - -