ना धोनी ना सचिन, कोहली ने कर दिखाया ये कारनामा
- - Advertisement - -
2-डबल सेन्चुरी लगाने वाले पहले इंडियन कैप्टन बने विराट कोहली
इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में हो रहे तीसरा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। तीन विकेट के नुकसान पर 451 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली (204) और अजिंक्य रहाणे (160) क्रीज पर हैं। खास बात तो ये है कि विराट कोहली ने करियर की दूसरी डबल सेन्चुरी लगाई है। इससे पहले कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने 200 रनों की पारी खेली थी। वहीं अजिंक्य रहाणे ने अपने 29वें टेस्ट में 8वीं सेन्चुरी लगाई।
कोहली का ‘डबल’ धमाल
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंदौर टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से कई रेकॉर्ड बना दिए हैं। कोहली ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन इंदौर में दोहरा शतक जड़ दिया। यह कोहली के टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक है। इसके साथ ही वह टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। यानी महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावसकर, सचिन तेंडुलकर और नवाब पटौदी जैसे कप्तान भी इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाए थे।
तोड़ा सचिन लक्ष्मण का रिकॉर्ड
विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड बनाया। दोनों अब तक 353 रन जोड़ चुके हैं। इसके साथ ही विराट और रहाणे ने सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण का 2003-04 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन-लक्ष्मण ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे विकेट के लिए 353’ रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी।
पहले दिन का खेल
भारत का पहला विकेट 26 रन पर ही गिर गया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को स्पिनर जीतन पटेल ने अपनी गेंद पर चकमा देते हुए कैच आउट करवाया। विजय ने सिर्फ 10 रन बनाए। दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले गंभीर ने थोड़ा निराश जरूर किया। हालांकि उन्होंने 29 रनों की अच्छी पारी खेली और बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पुजारा को सैंटनर ने 41 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
इंडिया :गौतम गंभीर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्वनि, रिद्धिमन साहा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
न्यूजीलैंड :टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, जॉन वेटलिंग, जीतन पटेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -