Thursday, August 31st, 2017
Flash

देश में बन चुकी है इतनी महिलाएं सीएम




[avatar user=”ravi” size=”thumbnail” align=”left” /]

हाल ही में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती का मुख्यमंत्री बनना तय है। हालांकि उनके शपथग्रहण पर संदेह बना हुआ है। माना जा रहा है कि परंपरागत शोक के बाद ही महबूबा मुफ्ती पदभार संभालेंगी, तब तक राज्य में राज्यपाल शासन हो सकता है।

Mehbooba Mufti

 

अगर महबूबा जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री बन जाती है तो वे जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी। मेहबूबा के साथ ही देश में ऐसी कई महिलाए है जो भारत में मुख्यमंत्री पद संभाल चुकी है तो आइये जानते है आजादी के बाद भारत में बनने वाली महिला मुख्यमंत्रीयों के बारें में…

Anandiben Patel

1. आनंदीबेन पटेल
आनंदीबेन पटेल हाल ही में गुजरात की मुख्यमंत्री हैं। आनंदीबेन गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री है। जिन्होने मुख्यमंत्री बनकर गुजरात का कार्यभार संभाला। इससे पहले यहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे। आनंदीबेन पटेल ने गुजरात में 21 मई 2014 से कार्यभार संभाला। ये भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।

Mamta Banerjee

2. ममता बैनर्जी
ममता बैनर्जी पं. बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री है। इन्होने अपना कार्यभार 20 मई 2011 को संभाला था। ममता बैनर्जी आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सदस्य है।

Vasundhra Raje

3. वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य है। इन्होने 8 दिसंबर 2003 को राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था ये 11 दिसंबर 2008 तक राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी रही। इसके बाद 8 दिसंबर 2013 में ये फिर से राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी।

UmaBharti--621x414

4. उमा भारती
उमा भारती मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। ये भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। इन्होने मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार 8 दिसंबर 2003 में संभाला था

Sheela Dixit

5. शीला दीक्षित
शीला दीक्षित ने भारत की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप मे अपना कार्यभार संभाला। इनका मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 3 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2013 तक का था। ये राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य थी।

Sushma Swaraj

6. सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। इनका दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार 13 अक्टूबर 1998 से 8 दिसंबर 1998 था। सुषमा स्वराज बीजेपी की सदस्य हैं।

Rabdi Devi

7. राबड़ी देवी
राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। राबड़ी देवी लगातार तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री बनी थी। इनका बिहार में पहला मुख्यमंत्री कार्यकाल 1997 से 1999 तक था इसके बाद दूसरी बार भी ये चुनाव जीतकर 1999 में बिहार की मुख्यमंत्री बनी इसके बाद तीसरी बार 2000 के चुनाव में भी इनकी जीत हुई और ये 2005 तक मुख्यमंत्री बनी रही। राबड़ी देवी राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की सदस्य है।

Rajinder Kour Bhattal

8. राजिंदर कौर भठ्ठल
राजिंदर कौर भठ्ठल पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। इन्होने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार 1996 में संभाला था। राजिंदर कौर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य थी।

Mayavati

9. मायावती
मायावती उत्तरप्रदेश की महिला मुख्यमंत्री थी। ये बहुजन समाज पार्टी की सदस्य थी। मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। इन्होने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 1995 में सभांला था। इसके बाद 1997, 2002, 2007 में उत्तरप्रदश्े की मुख्यमंत्री बनी। मायावती बहुजन समाज पार्टी की सदस्य हैं।

Jailalita

10. जयललिता
जयललिता तमिलनाडु की महिला मुख्यमंत्री है। जयललिता आल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेद्र कड़ग्म पार्टी की सदस्य हैं। ये 1991, 2001, 2002, 2011 तथा 2015 में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। अभी हाल ही में ये तमिलनाडु की मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत है।

06-women-cms-130511

11. जानकी रामचंद्रन
जानकी रामचंद्रन तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। इन्होने मुख्यमंत्री के रूप में 1988 में कार्यभार संभाला था। ये भी आल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेद्र कड़ग्म पार्टी की सदस्य थी।

Syeda Anwara Taimur

12. सैयद अनवर तैमूर
ये असम राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। इन्होने अपना मुख्यमंत्री कार्यभार 1980 में संभाला। ये राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य थी।

Shashikala Kakodar

13. शशिकला काकोदर
शशिकला गोवा राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। मुख्यमंत्री के रूप में इन्होने गोवा में कार्यभार सन् 1973 में संभाला था। शशिकला महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी की सदस्य थी।

Nandini Satpathy

14. नंदिनी सत्पथी
नंदिनी सत्पथी उड़ीसा राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। ये दो बार उड़ीस की मुख्यमंत्री बनी। ये उड़ीसा में 1972 तथा 1974 में मुख्यमंत्री बनी। नंदिनी सत्पथी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य थी।

Sucheta Kriplani

15. सुचेता कृपलानी
सुचेता कृपलानी उत्तरप्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। इन्होने 2 अक्टूबर 1963 में अपना मुख्यमंत्री कार्यभार संभाला था। ये देश की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। ये राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य थी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

test

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Related Article

    No Related

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories