आ गया समंदर का सम्राट
NAVY के सबसे बड़ा जंगी जहाज ‘मोरमुगाओ, पढ़िए इसकी खास बातें
आ गया समन्दर का सम्राट जी हां भारतीय नौसेना का सबसे शक्तिशाली विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ आज यानी शनिवार को समंदर में उतरा। इस जहाज का निमार्ण करने वाला मुंबई के मझगांव शिपयार्ड कार्यक्रम में निजी जहाज निर्माण यार्ड को शामिल करने के लिए 10 ब्लॉकों का काम आउटसोर्स करेगा। इसके बाद इसे साजो सामान से लैस करने के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि भारतीय नौसेना का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत मोरमुगाओ दो साल बाद यह नौसेना में शामिल होगा।
बता दें कि मोरमुगाओ तकनीकी तौर पर भारत का अब तक का सबसे एडवांस युद्धपोत है। भारत सरकार ने 2011 में प्रोजेक्ट 15बी शुरू किया था जिसके तहत अत्याधुनिक उपकरणों से लैस चार जंगी जहाज तैयार किए जाने थे। इस परियोजना की कुल लागत 29 हजार 700 करोड़ है। मोरमुगाओ इसी श्रेणी का दूसरा जहाज है। सरकार इस परियोजना के जरिए स्वदेशीकरण के 68 फीसदी टारगेट को भी छूना चाहती है। इसके अलावा सरकार ने प्रथम स्वदेशी विमान वाहक पोत के लिए साल 2018 का लक्ष्य रखा है। भविष्य में सरकार की इन योजनाओं के तहत देश में पूर्ण रूप से निर्मित जंगी जहाजों को तैयार करने की योजना है। नौसेना का लक्ष्य 2027 तक अपने बेड़े में 212 जहाज करने का है।
पढ़िए इसकी खास बातें
-बता दें कि यह पोत मिसाइल को चकमा देने में सक्षम है क्योंकि इसे स्टेल्थ तकनीक से बनाया गया है।
-इसका वेट 73 सौ टन और लंबाई 163 मीटर है। इतना ही नहीं इसकी खास बात तो ये है कि ये 65 फीसदी देशी है। इसमें लगने वाले हथियार भी देश में बने हैं।
-सबसे खास बात तो ये है कि ये परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध के समय भी बचाव करने में सक्षम हैं।
-इस पोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जाएंगी। इस पोत की रफ्तार 56 किमी प्रति घंटा है और यह 75 हजार वर्ग किमी समुद्री क्षेत्र की निगरानी कर सकता है।
-इस पोत पर 50 अधिकारियों समेत 300 नौसैनिक तैनात रहेंगे। मोरमुगाओ में इजराइल का मल्टी फंक्शन सर्विलांस थ्रेट अलर्ट रडार ‘एमएफ-स्टार’ लगा है।
-इसकी खास बात ये है कि यह कई किमी दूर से हवा में मौजूद लक्ष्य को पहचान सकता है। ये उड़ते विमान पर 70 किमी और जमीन या समुद्र पर मौजूद लक्ष्य पर 300 किमी दूर से निशाना आराम से लगा सकता है।
Mumbai: Launching ceremony of missile destroyer Mormugao, underway pic.twitter.com/10zzqzOqOk
— ANI (@ANI_news) September 17, 2016