आप भी नहीं जानते होंगे पानी-पुरी के बारे में इतनी रोचक बातें
भारत अपने खान-पान को लेकर बहुत फेमस है और जब भी बात आती है पानी-पुरी की तो इसे सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसकी दीवानगी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। ये भारत के सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड में से एक है। चाहे कितने भी स्वादिष्ट फास्ट फूड आ गए हों, लेकिन लोगों के बीच इस स्ट्रीट फूड की दीवानगी कम नहीं हुई है। लेकिन कुछ ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। तो आइए हम आपको बताते हैं पानी-पुरी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।
क्या आपको पता है कि पानी-पुरी कहां से आई है। तो आपको बता दें कि भारत के मगध क्षेत्र में पानी-पुरी का चलन शुरू किया गया था। यह जगह आज दक्षिणी बिहार के नाम से जानी जाती है। यहां इसे फुल्की के नाम से जाना जाता था और सबसे पहले यहीं पानी-पुरी बनाई गई थी।
– हमारा दावा है कि इसके बारे में जानने के बाद आप इसे अपनी भाषाओं में जरूर सोच रहे होंगे। क्योंकि इस फूड को हर क्षेत्र में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कहीं पानी पताशे के नाम से ये फेमस है तो कहीं इसे पतासी कहा जाता है, तो कहीं पर बताशी। कुछ जगहों पर इसे गुपचुप , गोलगप्पे, फुल्की और पकौड़ी भी कहा जाता है। इसलिए यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका स्वाद तो एक है, लेकिन नाम अनेक।
– आपके मुंह में अगर छाले हो रहे हों, तो पानी -बताशे आपको काफी राहत दिलाएंगे।
– इतना ही नहीं अगर पानी बताशे को सही ढंग से हींग के पानी में तैयार किया जाए तो ये एसिडिटी से भी राहत देता है।
– जैसे कुछ लोगों का मूड चॉकलेट देखकर अच्छा हो जाता है वैसे अगर आप पानी-पुरी खाते हैं तो यह आपको रिफ्रेश कर देगी। आज के समय में पानी-पुरी का भी नवीनीकरण किया जा चुका है। पानी पुरी मार्गरीटा और पानी-पुरी शॉट्र्स भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। यहां तक की अब तो पानीपुरी आइसक्रीम भी मिल रही है।
– पानी पुरी हाई कैलोरी फूड है। इसकी एक प्लेट में चार से छह पीस आते हैं जिसमें लगभग 100 कैलोरी होती है। अक्सर इंसान इससे कहीं ज्यादा खा लेता है, तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।
– अगर आप इसे वेट लॉस डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं। क्योंकि ये एक ऐसा जंक फूड है जो कभी-कभी ही खाना चाहिए।
- - Advertisement - -