यहां तैयार हो रहा है एक और धोनी
- - Advertisement - -
झारखंड। टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा एक और धोनी। जी हां ये कोई और नहीं बल्कि झारखंड की क्रिकेट टीम का विकेटकीपर बैट्समैन ईशान किशन है। किशन ने हाल ही में रणजी में जबरदस्त खेल दिखाते हुए वो कारनामा कर दिखाया जो धोनी जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके।दरअसल झारखंड और दिल्ली के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में किशन ने शानदार डबल सेंचुरी लगाई। सबसे खास बात तो ये है कि झारखंड की ओर से खेली गई अब तक की सबसे लंबी इनिंग है।
छक्के लगाने में भी हैं धोनी। जी हां जिस तरह धोनी जबरदस्त सिक्स लगाते हैं ठीक उसी तरह किशन ने रणजी मैच में कुछ ऐसा ही नजारा पेश किया। किशन ने अपनी डबल सेंचुरी में 14 छक्के जड़े। इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने रणजी मैच की एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
इशान किशन ने अपनी इस पारी में दिल्ली के खिलाफ 336 गेंदों पर 273 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 21 चौके जड़े साथ ही 14 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। 14 छक्कों के साथ इशान ने रणजी क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इससे पहले एक पारी में सर्वाधिक 14 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज शक्ति सिंह के नाम दर्ज था। शक्ति सिंह ने 1990 में धर्मशाला में हरियाणा के खिलाफ अपनी 128 रन की पारी के दौरान 14 छक्के लगाए थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -