Thursday, August 31st, 2017
Flash

जगन्नाथ रथ यात्रा: रविवार को शुरू होगी यात्रा, पूरी हो चुकी है तैयारी




33-jagannath_5

भगवान जगन्नाथ की 140वीं रथ यात्रा 25 जून को निकलेगी। इस बार रथ यात्रा में खास बात यह रहेगी कि भगवान जगन्नाथ यदुवंशी वेष धारण कर आम जनता को दर्शन देने निकलेंगे। अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से रविवार को रथ यात्रा निकलेगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

गौरतलब है कि उड़ीसा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा अहमदाबाद की मानी जाती है। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। यह यात्रा पारंपरिक मार्ग से होकर गुजरती है। पहिन्द विधि के तहत इस मार्ग को सोने की झाड़ू से साफ किया जाता है। रथ यात्रा सुबह सात बजे निकलेगी।

इसके पहले सुबह चार बजे मंगला आरती होगी। फिर भोग (खिचड़ी) लगाया जाएगा। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी होंगे।

Jagannath-Yatra-Photos8

जानकारी के मुताबिक, इस रथ यात्रा में देशभर के करीब 2 हजार से ज्यादा साधु-संत हिस्सा लेंगे। रथ यात्रा के दौरान प्रसाद के रूप में 30 हजार किलो मूंग, 500 किलो जामुन, 400 किलो फल बांटा जाएगा। इसके अलावा आदिवासी नृत्य और गरबा का कार्यक्रम भी होगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी तो ड्रोन कैमरे के जरिए आसमान से भी नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो, इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं।

इस यात्रा से जुड़ी बहुत सी कथाएं हैं, जिस कारण इस महोत्सव का आयोजन होता है। जानिए कुछ ऐसी ही अनसुनी कहानियां

 – कुछ लोगों का मानना है कि कृश्ण की बहन सुभद्रा अपने मायके आती  है ओर अपने भाइयों से नगर भ्रमण की इच्छा जाहिर करती है। तब श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा रथ में सवार होकर नगर घूमने के लिए जाते हैं।

– इसके अलावा कहते हैं गुडींचा मंदिर में स्थित देवी कृष्ण की मासी है, जो तीनों को अपने घर आने का निमंत्रण देती है। ये तीनों भाई-बहिन 10 दिन के लिए अपनी मौसी के यहां रहने आते हैं।

– कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन कृष्ण कंस का वध करके बलराम के साथ अपनी प्रजा को दर्शन देने के लिए बलराम के साथ मथुरा में रथ यात्रा करते हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories