जय गंगाजल में काम करना था शानदार एक्सपीरियंस : प्रियंका
बॉलीवुड की ’मैरीकॉम’ प्रियंका चोपड़ा जल्द ही प्रकाश झा की आने वाली मूवी ’जय गंगाजल’ में दिखाई देने वाली है। इस मूवी में प्रियंका एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रुप में करप्शन के खिलाफ लड़ती हुई नज़र आयेंगी।
हालही में मूवी से जुडा एक विडियो प्रियंका ने अपने फैन्स के लिए शेयर की है और लिखा है कि ’ जय गंगाजल में काम करना मेरे लिए एक शानदार एक्सपीरियंस था क्योंकि इस मूवी में मुझे कई मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।’इस विडियो में उन्हांने मूवी के सारे केरेक्टर्स के नाम भी दिये है।
इस मूवी में निर्माता प्रकाश झा भी पुलिस ऑफिसर के रुप में नजर आने वाले हैं।
कुछ दिनों पहले ही मूवी का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है। मूवी 4 मार्च को रिलीज होगी।
|