टॉयलेट सीट पर सर्व किया जाता है इस रेस्टोरेंट में खाना
सोचिए अगर आप टेस्टी खाना खा रहे है और आपसे बीच में कोई टॉयलेट की बात कर दे तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। हो सकता है कि आप इस बात को सुनकर खाना छोड़कर ही चले जाएं या आपको गुस्सा आ सकता है। लेकिन जरा सोचिए अगर आप खाना खा रहे है और खाने के सामने आपको टायलेट शीट रख दी जाएं तो आपका क्या होगा। ये कोई कोरी कल्पना नहीं है।
इंडोनेशिया में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां पर आपको खाना टायलेट शीट में सर्व किया जाता है। इंडोनेशिया के इस रेस्टोरेंट में न सिर्फ बैठने के लिए बल्कि डिश सर्व करने के लिए भी टॉयलेट सीट ही उपयोग किया जाता है। टेबल पर लगी इन टॉयलेट सीट को देखकर आप तो शायद भाग ही जाएंगे।
जांबान कैफे नाम के इस रेस्टोरेंट को कुछ अलग हट कर करना था तो इसने ये रास्ता ढूंढ निकाला। इस रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि शुरू में ये लोगों को थोड़ा अजीब जरूर लगा पर वक्त के साथ लोगों को इसमें मजा आने लगा। हर दिन इस रेस्टोरेंट में अच्छी खासी तादाद में लोग आते हैं। यहां न सिर्फ डिशेज़, बल्कि ड्रिंक्स भी इन्हीं टॉयलेट शीट में सर्व की जाती है।
ये देखने में और सुनने में कितना भी अजीब लगे। कई लोग इस जगह पर जाने से भी बचें। लेकिन एक बात की तारीफ़ तो ज़रूर करेंगे कि ऐसे शानदार आईडिया को इस रेस्टोरेंट ने खोज़ा और उस पर अमल भी कर रहे हैं।