बेटे के लिए पिता ने भी बनवाया सर्जरी का निशान, जीता फर्स्ट प्राइज
मदर्स डे हो या फादर्स डे हो सोशल मीडिया पर अपने मॉम डेड के साथ फोटो खिंचवाकर अच्छा सा कैप्शन देकर फोटो तो सभी लोग शेयर करते है पर हम आपको यहां कुछ अलग बताने वाले है इस फादर्स डे पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई जिससे कि ये फादर्स वर्ल्ड के बेस्ट फादर्स बनकर उभरे है।
इस तस्वीर को देखकर शायद आपको ये लगे कि जो निशान पिता के सिर पर है वहीं बेटे के सिर पर भी आ गया होगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये निशान सिर्फ बेटे के सिर पर ही है। फोटो मे दिखने वाले पिता जोश मार्शल है। जोश मार्शल का बेटा कैंसर से जूझ रहा है। इस लड़ाई में उसका साथ देने के लिए जो किया वह अनूठा और अतुलनीय है। गेब्रियल मार्शल मार्शल अब 8 साल का है, 2015 में गेब्रियल के ब्रेन से ट्यूमर निकालने के लिए उसकी कई सर्जरी की गईं। मार्शल ने कहा कि मेरा बेटा सर्जरी से इतना ज्यादा डर गया कि वह खुद को राक्षस समझने लगा। जोश ने बताया, ’उसके गंजे सिर पर सर्जरी के निशान थे और वह उनसे बुरी तरह से घबरा जाता था।’ तब उसके पिता ने ठीक उसी जगह पर वैसे ही चोट का टैटू अपने सिर पर भी बना लिया ताकि उनका बेटा खुद को अकेला न महसूस करे। जोश मार्शल ने खुद को गंजा कर लिया और बिल्कुल वैसा ही टैटू अपने सिर पर भी बना लिया जैसा उनके बेटे के सिर पर सर्जरी के कारण बन गया था। मार्शल कहते हैं कि उनका बेटा अब बहुत खुश है। वह अपने दोस्तों को बताता कि वह और उसके पापा एकदम जुड़वा भाइयों की तरह दिखते हैं।
- तस्वीर ने जीता फर्स्ट प्राइज
इसके बाद जोश ने अपने बेटे के साथ ली इस तस्वीर को सेंट बॉल्ड्रिक के बेस्ट बॉल्ड डैड कॉम्पिटिशन के लिए भेज दिया। इस तस्वीर के साथ जोश ने लिखा, (अपने बेटे की चोट के निशान का टैटू मैंने भी बनवा लिया ताकि उसका आत्मविश्वास बढ़े) जोश मार्शल को इस प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज मिला। इस प्रतियोगिता में दो अन्य विजेता भी थे। जिन्हें दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला।
- इन्हे मिला सेकेंड प्राइज
इस तस्वीर को सेकंड प्राइज मिला। ये प्राइज लोगों के वोटों के आधार पर दिए जा रहे थे। कैटी लेकिमिया से पीड़ित हैं। कैटी ने तस्वीर के साथ लिखा, ’मेरे बाल धीरे-धीरे गिरने लगे। एक दिन जब मैं अपनी मॉम के साथ स्नो कोन खरीद कर घर पहुंचा तो मैंने देखा कि मेरे पापा गंजे हो गए हैं। हमारे घर आने से पहले उन्होंने अपने बाल शेव कर लिए थे। अब जब मेरे बाल उगने लगे हैं, लेकिन मेरे पिता अब भी हर रविवार को शेव करते हैं। मैं अपने पिता को हर चीज से बढ़कर प्यार करता हूं।’
- इन्हे मिला थर्ड प्राइज
ये हैं थर्ड प्राइज जीतने वाले पिता-पुत्र, इन्होंने भी अपने बेटे की जंग में साथ दिया और उसकी ही तरह दिखने के लिए गंजे हो गए।
|