Thursday, August 31st, 2017
Flash

रेप के दोषी करार बाबा राम रहीम, सर्मथकों और पुलिस में छड़प, मीडिया पर किया हमला




Social

Sponsored




बाबा गुरमीत राम रहीम सम्बन्धी एक गुमनाम पत्र पर लिए गए संज्ञान के करीब 15 साल बाद आज फैसले की घड़ी आ ही गई। पंचकूला में CBI की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह की कोर्ट ने दोपहर करीब 2.30 बजे फैसला सुना बाबा को दोषी पाया, 28 अगस्त को सजा देंगे। इस फैसले के दौरान डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम अदालत में मौजूद।


बाबा राम रहीम पर फैसला आने के बाद सर्मथकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस भी कोर्ट के बाहर सर्मथकों को खदेड़ने में लगी हुई है। न्यूज चैनल्स के मुताबिक पुलिस और सर्मथकों के बीच झड़प होने की भी ख़बरें मिली है जिसके बाद पुलिस ने सर्मथकों पर आंसू बम के गोले छोड़े। इसके अलावा सर्मथकों ने मीडिया की ओवी वैन को भी अपने गुस्से का शिकार बनाया और उसे आग लगाने की कोशिश की।

शासन प्रशासन सब चौकन्ने

डेरा प्रमुख और उनके समर्थकों के लिए यह फैसला बेहद अहम होगा। इस फैसले पर हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ केंद्र सरकार तक की निगाह। डेरामुखी पर फैसले के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह से चौकस है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के साथ निरंतर संपर्क में हैैं।

सेना को रिजर्व में रखा गया है

पूरे प्रदेश में अर्धसैनिक बलों की 50 से अधिक कंपनियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सबसे अधिक अर्धसैनिक बल पंचकूला और सिरसा में ही तैनात हैैं। यहां डेरा समर्थक भी भारी तादाद में आए हुए हैै। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को पूरी स्थिति की जानकारी प्रदान कर दी है। सभी मंत्रियों व विधायकों को फील्ड में उतारा जा चुका, जबकि मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP के साथ लगातार बैठकें चल रही हैैं। धारा 144 लागू होने के बावजूद पंचकूला में लाखों अनुयायी सिर्फ इसलिए आए हुए हैैं, ताकि उन्हें एक झलक अपने गुरुजी की मिल जाए। कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सेना को रिजर्व में रखा गया है।

हरियाणा में अघोषित कर्फ्यू सा माहौल

हरियाणा पुलिस के जवान और होमगार्ड भी ड्यूटी पर जुट गए हैैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 में राज्य स्तरीय दंगा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों व कालेजों में आज छुट्टी घोषित की है। राज्य में चंडीगढ़ और पंचकूला आने वाली तमाम बस सेवाएं भी बंद है। समूचे प्रदेश में अघोषित कर्फ्यू की स्थिति बनी हुई है।

CBI कोर्ट पर सुरक्षा के तीन घेरे

पंचकूला CBI कोर्ट इस मामले में आज दोप. 2:30 तक फैसला ले सकती है। इसके मद्देनजर CBI कोर्ट को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में लिया गया है। कोर्ट की तरफ बिना जांच के जाने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए गए हैं।

CBI कोर्ट से जेल भेजा जा सकता है!

डेरा अनुयायिओं को फैसला डेरा प्रमुख के हक में आने की उम्मीद है। यदि फैसला डेरामुखी के विरुद्ध आता है, तो उन्हें CBI कोर्ट से सीधे जेल भेजा जा सकता है। इसके लिए अंबाला सेंट्रल जेल, झज्जर और रोहतक में तैयारी है।

फिर से जानें क्या है पूरा मामला?

गुमनाम पत्र के माध्यम से एक साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे। यह पत्र तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ इसकी प्रति पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भेजी गई थी। पत्र में आरोप लगाए गए थे कि पीडि़ता पंजाब की रहने वाली है और सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में 5 साल से एक साध्वी के रूप में रह रही है। आरोप लगाया गया था कि डेरे में साध्वियों का शोषण किया जा रहा है। अपनी आप बीती भी बताई गई थी, जिसमें डेरामुखी गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण के आरोप थे। घटना 1999 की है और पत्र 2001 में लिखा गया। प्राथमिकी 2002 में दर्ज की गई। तब हाईकोर्ट ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सितम्बर 2002 को मामले की CBI जांच के आदेश दिए थे।

CBI ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत तो मिल गई, परंतु पिछले लंबे समय से मामला पंचकूला की CBI अदालत में चल रहा है। आज इस मामले में CBI कोर्ट फैसला सुनाएगी।

हो सकती है 10 साल की जेल

डेरा प्रमुख के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत आरोप तय हुए थे। जिसमें अब फैसला आना है। इन आरोपों में यदि डेरा प्रमुख दोषी पाए , गए हैं, उन्हें कम से कम 7 और अधिकतम 10 साल की कैद हो सकती है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories