अब ऐसा वक्त आ चुका है कि बहुत सारे सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पार्टियों में नजर आ रहे हैं। हाल ही में तुषार कपूर के बेटे के बर्थ-डे के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पार्टी में नजर आए। साथ ही करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ इस पार्टी में पहुंची और सबकी निगाहें उन्हीं पर थम सी गईं। करीना के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की बेटी मीशा के लुक्स भी सेलेब्रिटी किड्स में सबसे ज्यादा प्यारे और क्यूट लग रहे थे। सोशल मीडिया पर शाहिद, बेटी मीशा के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं।
तुषार के बेटे लक्ष्य की बर्थ-डे पार्टी में करीना की गोदी में खेल रहे तैमूर पर जैसे ही कैमरे की नजर गई तैमूर ने बिना पलक झपकाए फोटो क्लिक का मजा लिया। वहीं दूसरी और शाहिद जितना भी अपनी बेटी मीशा को छुपाने की कोशिश करते हैं पर मीशा मीडिया को अपनी झलक दिखा ही देती है।
इन दोनों सेलेब्स के बच्चों में एक बात कॉमन है जिसे जानकर आप भी शायद हैरान रह जाएंगे। इन दोनों ही सेलेब्स के बच्चे कैमरा को लुक देना बखूबी जानते हैं, इस बात का अंदाज दोनों सेलिब्रेटीज के किड्स को देखकर लगाया जा सकता है।