अरबपति से की थी शादी, तलाक के बाद फ्री में काम कर रही ये एक्ट्रेस
फिल्म ‘मोहब्बतें’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में शाहरूख और अमिताभ दोनों ही मल्टीस्टारर आमने-सामने थे। एक अपने सिद्धांतों पर चलता है तो दूसरा अपने प्यार की लड़ाई लड़ता है। फिल्म में ही एक मॉर्डन लड़की संजना का किरदार निभाया था किम शर्मा ने। ये एक्ट्रेस काफी दिनों से बॉलीवुड से गायब थी लेकिन इनका हाल ही में तलाक हुआ और इन्होंने बॉलीवुड में वापसी की।
- - Advertisement - -
किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी की थी जिसके बाद वे मुंबई छोड़कर केन्या में जा बसी थी। किम शर्मा की फिल्में ज़्यादा तो नहीं चल पाई लेकिन साल 2000 के साथ के कुछ सालों में उनकी काफी फिल्में आई जो ज़्यादा नहीं चल पाई। कई फिल्मों में उन्होंने सीधी-सादी लड़की का किरदार निभाया तो कई में वे काफी ग्लैमरस नज़र आई।
कुछ वक्त पहले ही ख़बर आई थी कि वे अपने पति से अलग हो गई है और उन्हें तलाक दे दिया है। इसके बाद वो पाई-पाई की मोहताज हो गई हैं हालांकि किम शर्मा ने बाद में इन खबरों को निराधार बताया और दिवालिया होने की खबरों पर अपना जमकर गुस्सा भी निकाला। लेकिन अब जो खबर है वो आपको चौंका देगी। अपने पति से अलग होने के बाद किम शर्मा वापस मुंबई लौट आईं और अपने लिए काम तलाशने लगीं। अब खबर है कि आजकल किम शर्मा फ्री में काम कर रही हैं और वो भी एक कंपनी के लिए।
स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर के मुताबिक, किम शर्मा ने एक्टर जावेद जाफरी के साथ हाथ मिला लिया है और वो उनकी कंपनी इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन के प्रोग्राम ’गुड पिच इंडिया’ के लिए काम कर रही हैं। जावेद जाफरी की ये कंपनी इंडिया और बाहर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन, विकास और फंड में सहायता करती है।
किम शर्मा इस कंपनी के साथ इस साल फरवरी से काम कर रही हैं। किम शर्मा और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि फिल्मों में तो किम कुछ खास कर नहीं पाईं थीं जिसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी कर ली थी और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। लेकिन उस पति ने भी किसी और लड़की के लिए किम शर्मा को छोड़ दिया।
खैर, किम शर्मा निराश नहीं हैं। उनकी जिंदगी में फिर से एक नए शख्स की एंट्री हो गई है। स्पॉटब्वॉय के अनुसार, किम शर्मा फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट कर रही हैं। कुछ वक्त पहले एक इवेंट में दोनों को साथ देखा गया और वहां किम शर्मा सभी से अर्जुन खन्ना को मिलवा रहीं थीं। वैसे अर्जुन खन्ना पहले से ही शादीशुदा हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि उनकी वाइफ का रिएक्शन क्या होगा।
- - Advertisement - -