जानिए अमेरिका के लोगों ने गूगल पर सबसे ज़्यादा क्या किया सर्च
- - Advertisement - -
भारत तो विभिन्न संस्कृति वाला देश है यहां पर हर इंसान का अपना अलग रहन-सहन है। वहीं अमेरिका एक खुले विचारों वाला देश हैं पश्चिमी संस्कृति से परिपूर्ण अमेरिका के बारे में हाल ही में एक खुलासा हुआ है। इन दिनों अमेरिकी इलेक्शन को लेकर तो अमेरिका छाया रहा लेकिन हाल ही में जो रिपोर्ट आई है वो चौंकाने वाली है। आइए आपको बताते हैं इस रिपोर्ट के बारे में…
अमेरिका का चुनाव डोनाल्ड ट्रंप तो जीत ही चुके है लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट पर डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन से भी ज़्यादा कुछ सर्च हो रहा था। दुनिया में लोग सबसे ज़्यादा क्या देख रहे है गूगल ट्रेंड पर आप ये देख सकते है। मंगलवार रात से ही गूगल पर ‘इमिग्रेट’ और ‘हाउ टू इमिग्रेट टू कनाडा’ सबसे ज़्यादा सर्च किया गया। साथ ही कनाडा की इमिग्रेशन वेबसाइट भी क्रेश हो गई।
लोगों ने गूगल पर सबसे ज़्यादा कनाडा के सिटीजन कैसे बने ये सर्च किया। अमेरिका चुनाव के बाद अब लोग कनाडा की सिटीजनशिप क्यों लेना चाहते है इस बात का जवाब तो अमेरिकी लोग ही बेहतर तरीके से जानते है। अब ट्रंप अमेरिकी प्रेसीडेंट का चुनाव जीत चुके है हो सकता है इसी कारण लोग इस कीवर्ड को सबसे ज़्यादा सर्च कर रहे है।
Courtesy-cbsnews
- - Advertisement - -