अमेजन को लगाया लेडी इंजीनियर ने चूना, ऐसे ठगे 70 लाख रूपए
अभी कुछ ही दिनों पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपनी इंजीनियरिंग की विधा का प्रयोग करके ईवीएम को हैक करके दिखाया था और बताया कि किस तरह वोट एक ही पार्टी को चले जाते हैं यहां एक दूसरा मामला सामने आया है जिसमें एक इंजीनियर महिला ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करके ऑनलाइन ‘शॉपिंग’ कंपनी को लगभग 70 लाख का चूना लगा दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला बंगलुरू पश्चिम बंगाल में की रहने वाली है और उसका नाम दीपांविता घोष है। वह अपने पति के साथ रहती है। 18 अप्रैल को पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट आई जिसमें लिखवाया गया कि दीपान्विता घोष ने नकली नाम से करीब 104 चीज़ें खरीदी। इनमें महंगे मोबाइल, फोन, कैमरे, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम थे।
प्रोडक्ट मंगवा कर वह 24 घंटे में रिफंड की मांग करती थी। बेंगलुरु पुलिस के उपायुक्त ने कहा कि हर बार डिलीवरी और कलेक्शन का पता अलग-अलग होता था। अपने अकाउंट में पैसा आने के बाद आरोपी महिला सस्ता प्रोडक्ट थमा देती थी। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु से ही इस तरह की घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती देखते हुए कंपनी ने आंतरिक जांच की और घोष को पकड़ लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की है और इंजिनियरिंग में स्नातक है। आरोप है कि यह महिला अमेजन इंडिया से ऑनलाइन सामान खरीदती और उसे खराब बताते हुए उस जैसे दिखने वाले प्रोडक्ट कंपनी को वापस कर रिफंड ले लेती थी। असली उत्पाद वह दूसरे पोर्टल के जरिए बेच रही थी। अमेजन का कहना है कि कंपनी को इससे 69.91 लाख (लगभग 70 लाख) रुपए का नुकसान हुआ है।
- - Advertisement - -