जानिए खुद को कैसे तनावमुक्त रखते हैं पीएम मोदी
अगर आपके लिए आपकी आठ घंटे की नौकरी तनाव से भरी है, तो जरा 66 साल के प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या और उनके चेहरे पर भी नजर डालिए। दिन में 18 घंटे काम करने वाले मोदी के चेहरे को थकान छू तक नहीं सकती। उनके चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने का सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कड़ी मेहनत और ऊर्जा के साथ हर मुश्किल का डट कर सामना किया है। हम आपको बताते हैं मोदी की फिटनेस के बारे में, जिसकी वजह से वे इस उम्र में भी आज के युवाओं को मात दे रहे हैं।
आप जरूर सोच रहे होंगे कि प्रधानमंत्री मोदी इतना बिजी रहने के बावजूद भी खुद को इतना फिट कैसे रख पाते हैं। तो उनका हेल्थ सीक्रेट है व्यायाम और दूसरा उनकी डाइट। बता दें कि मोदी अपने दिन की शुरूआत ही व्यायाम से करते हैं। उन्हें रात में काम करते-करते भले ही कितनी भी देर क्यों न हो जाए, वो सुबह पांच बजे अपना बिस्तर छोड़ देते हैं।
मोदी खुद को दिनभर रीफ्रेश रखने के लिए एक घंटे योगासन करते हैं। ये तो आप सभी जानते होंगे कि उनको योगासन और सूर्यनमस्कार करना बेहद पसंद है। उनका कहना है कि ये आसन उन्हें दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।
उन्हें वेज फूड ही पसंद है। डाइट में हल्का खाना ही लेना पसंद करते हैं। नाश्ते में पोहा, इडली ऐसा ही नाश्ता लेते हैं। उनके दोपहर के खाने में दाल-चावल, रोटी सब्जी और दही शामिल रहता है। नियमित योग, वेजीटेरियन डाइट, शराब और तंबाकू के सेवन से खुद को इस उम्र में भी इतना एनर्जेटिक बनाए रखा है।
उनका गला कभी खराब न हो इसलिए वे हमेशा ही गुनगुना पानी पीते हैं। पूरा दिन तनावमुक्त रहने के लिए वे सोने से पहले भी मेडिटेशन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के काम करने के अंदाज बेहद निराला है। वे कॉर्पोरेट स्टाइल में काम करते हैं। हर चीज पर बारीक नजर रखते हैं। उनकी इसी लाइफस्टाइल के कारण वे इतने बिजी होकर भी इतने तनावमुक्त रहते हैं।
- - Advertisement - -