साउथ की अयोध्या में होगा श्रीराम का विवाह
रामनवमीं के पर्व पर सभी लोग राम भगवान की पूजा आराधना करते है। राम भगवान की जन्मभूमि अयोध्या है ये तो हम सभी जानते है लेकिन भारत में एक दूसरी अयोध्या भी है। इसे साउथ की अयोध्या कहा जाता है। जहां पर श्रीराम भगवान की मंदिर हैं। इस जगह को भद्राचलम कहा जाता हैं ये तेलांगना राज्य के खम्मन जिले में स्थित है। यह जगह एक महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता हैं। यह गोदावरी नदी के किनारे स्थित है।
यहां पर रामनवमी के दिन भगवान राम सीता स्वामी तीरू कल्याणम महोत्सव मनाय जाता हैं। यहां पर आज की रात को भगवान राम और सीता का विवाह किया जाता हैं। इस दिन की तैयारी बड़े जोरो-शोरो से की जाती है। यहां पर शादी के लिए एक बड़ा सा स्टेज सजाया जाता है। जिसे रंगीन बल्बों की मदद से काफी आर्कषक बनाया जाता है।
इस तरह सजाया जाता है स्टेज
जिस स्टेज को सजाया जाता है उसे मिथिला कल्याण मण्डप कहा जाता है। इस मंडप को काफी आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। इसमें रामायण के कई पात्रों की पेंटिंग बनाइ जाती है। यहां पर इस मंदिर में ऐसा माहौल बनाया जाता है कि कोई पर्व मनाया जा रहा है। लोग इस पर्व में बड़ी मात्रा में शामिल होते हे।
|