MS Dhoni Trailor: दिल जीत लेगा धोनी की लाइफ का स्ट्रगल
क्रिकेटर तो बहुत है दुनिया में पर धोनी जैसा क्रिकेटर शायद ही दूसरा हो। धोनी की लाइफ पर बेस्ड मूवी ‘एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर लांच हो गया है। इस ट्रेलर को खुद महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत ने किया हैं। इंडिया की मोस्ट अवैटेड मूवी धोनी अनटोल्ड स्टोरी के इस ट्रेलर को देखकर आप जान पाएंगे कि इंडिया के कैप्टन कूल कहलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी लाइफ में क्रिकेट में आने के लिए कितना स्ट्रगल किया है।
रोंगटे खड़े कर देने वाला ये ट्रेलर आपको वाकई में धोनी की रीयल लाइफ से मिलवाएगा। इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे है। ट्रेलर में बताया है कि कैसे खड़गपुर रेल्वे टीसी की जॉब और खेल के मैदान के बीच फंसे धोनी ने टीम इंडिया मे अपना मुकाम पाया है। इस ट्रेलर में धोनी का अपने खेल के प्रति समर्पण देखकर आप भी धोनी के पहले से ज्यादा वाले फेन हो जाएंगे।
Video: