Monday, September 18th, 2017 22:14:46
Flash

शहीद के सम्मान में मध्यप्रदेश के सीएम देंगे 1 करोड़




शहीद के सम्मान में मध्यप्रदेश के सीएम देंगे 1 करोड़Politics

Sponsored




मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए मुरैना के जवान जगराम सिंह तोमर के परिजन को एक करोड़ रु. की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार ने क्रांतिकारियों की स्मृति में स्मारक बनाने का फैसला किया है।

शहीद तोमर के सम्मान में ये घोषणाएं की

देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों की समृति में शौर्य स्मारक बनाया गया है। सीमा पर शहीद हुए मुरैना के रहने वाले नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर के परिवार को एक करोड़ रू. की सम्मान राशि दी जाएगी। तथा उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक प्लाट या मकान भी दिया जाएगा। शहीद तोमर 4 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा पर शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर का 2 दिन पहले उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया गया था।

65 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

उत्कृष्ट सेवा के लिये सम्मानित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि महिला अपराधों के मामलों में कड़ी सजा दिलाने के लिये कानून में परिवर्तन किया जाएगा। महिला अपराधों के लिये बहुत संवेदनशीलता से कार्रवाई की जाए। ऐसे प्रकरणों में अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जाए। सीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में 65 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किए। विशिष्ट सेवा के लिये 9 राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिये 33, जेल विभाग के लिये राष्ट्रपति का 1 विशिष्ट सेवा एवं 1 सराहनीय सेवा पदक, होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा के लिये राष्ट्रपति का 1 विशिष्ट तथा 9 सराहनीय सेवा पदक और पिस्टल/रिवाल्वर प्राप्तकर्ता 9 एवं 12-बोर पी.ए.जी. प्राप्तकर्ता 2 पुलिस अधिकारियों को पदक प्रदान किए गए।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories