मध्यप्रदेश बनाएगा वर्ल्ड रिकार्ड, जोरों पर है तैयारियां
मध्यप्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नया संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए आगामी दो जुलाई को छह करोड़ पौधे लगाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक दो जुलाई को नर्मदा बेसिन के 24 जिलों में छह करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रशासन जी-जान से जुटा है।
- - Advertisement - -
इसकी तैयारी के लिए 20 जून को भोपाल प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएण्गा। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के दो-दो जिलों के रिसोर्स पर्सन्स को ट्रेन्ड किया जाएगा। फिर ये रिसोर्स पसन्र्स अपने अपने जिलों में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए नियुक्त किए गए स्टूवर्ड और और विटनेस को प्रशिक्षित करेंगे।
गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए वहां रोपे जाने वाले पौधे की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। हर रोपल स्थल की जीपीएस भी ली जा रही है।
- - Advertisement - -