मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, अपने और अर्जुन के रिश्ते का किया खुलासा
मुंबई। बॉलीवुड का सबसे पॉवर कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान जल्द ही अलग होने वाले हैं। इसका कारण क्या है अब ये तो पता नहीं लेकिन पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर के साथ अफेयर होने की खबर सुर्खियों में जरूर है। कुछ दिनों पहले अर्जुन को रात में मलाइका के घर से आते हुए भी देखा गया था। दरअसल अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ दूसरे घर में रह रही हैं। इस मुद्दे पर अभी तक चुप रहने वाली मलाइका ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ ही दी है।
मलाइका ने कहा
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार मलाइका ने अर्जुन के साथ अफेयर की अफवाहों पर कहा, अर्जुन मेरा बहुत अच्छा दोस्त हैं। लेकिन लोगों ने इस दोस्ती को अलग ही नाम दे डाला। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।
हाल ही में अरबाज-मलाइका को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपने-अपने वकीलों से मिलते देखा गया। अब अरबाज-मलाइका को काउंसलिंग सेशन के लिए कोर्ट में बुलाया जा सकता है। हालाँकि दोनों के घरवालों ने सुलह करवाने की कोशिश भी की। तलाक की खबरें आने के बाद भी कई बार अरबाज और मलाइका को एक साथ डिनर साथ करते हुए देखा गया था। पिछले दिनों बेटे की बर्थडे पार्टी पर भी अरबाज और मलाइका पूरे खान परिवार के साथ नजर आए थे।
- - Advertisement - -