Monday, September 11th, 2017 22:03:03
Flash

आरक्षण के लिए मराठा समाज का मूक मोर्चा




आरक्षण के लिए मराठा समाज का मूक मोर्चाEducation & Career

Sponsored




मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा शुरू हो गया हैं जिसके कारण मुंबई पसोपेश की स्थिति में रहेगा। इसके कारण बुधवार सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया है। मोर्चे को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही ऐहतियात बरतने की बात कह चुकी है। रैली के कारण ठाणे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सबसे लंबा जाम लगा है वहीं लगभग 300 लोग जीजामाता उद्यान जाने कि लिए कांदिवली स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे है। मराठा समाज का यह मूक मोर्चा है। इसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं है, ना ही इस मोर्च में किसी राजनीतिक दल का बैनर है। इसके बावजूद मुंबई शहर की रफ्तार थम सी गई है।

क्यों निकाल रहें है मोर्चा
सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण के लिए मराठा समाज के लोग मुंबई की सड़कों पर उतरे हैं।

यह है 58वां मोर्चा
मराठा समाज में ने पिछले साल 9 अ्रगस्त को औरंगाबाद से इस तरह के मूक मोर्चे की शुरूआत की थी। इसके बाद से अभी तक कुल 57 मोर्चे निकाल चुके हैं। इन मोर्चों के जरिए साल भर से मराठा समाज को एक सूत्र में बांधने के बाद यह 58वां मोर्चा राजधानी मुंबई में सरकार को जगाने के लिए निकाला जा रहा है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories