इन रिकॉर्ड के बादशाह है सात समुद्र तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन
आपने तैराकी की दुनिया में भले ही माइकल फेलप्स के नाम के अलावा और नाम न सुने हो लेकिन मिहिर सेन तैराकी की दुनिया के ऐसे सितारे है जिन्होंने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया। वे ऐशिया में और भारत के पहले ऐेसे व्यक्ति है जिन्होंने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया था। उनके नाम तैराकी में कई रिकार्ड है जो 16 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं…
मिहिर सेन को कोई बचपन से तैराकी का शौक नहीं था। वो तो कलकत्ता हाई कोर्ट में बैरिस्टर थे। उनका जन्म 16 नवंबर 1930 को पश्चिम बंगाल के पु़रुलिया नाम के स्थान पर हुआ था। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे। मिहिर सेन अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इंग्लैंड अपनी वकालत की तैयारी के लिए गए। लेकिन यहीं पर उन्हें तैराकी के प्रति रुझान हुआ।
वकील से बने तैराक
इंग्लैंड में उन्होंने निश्चय किया कि वे इंग्लिश चैनल को पार करेंगगे। इसके लिए उन्होंने शुरू में कई असफल प्रयास भी किए। आपको बता दे कि इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर का एक हिस्सा है जो 70,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। मिहिर सेन के कई असफल प्रयासों के बाद उन्होंने 27 सितंबर 1958 को उन्होंने सफलतापूर्वक पार कर लिया।
इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले भारतीय
मिहिर सेन ने इंग्लिश चैनल को 14 घंटे 45 मिनट के समय में पार किया था। उन्होंने यह तैराकी डोवर से कैलाइस तक की। इसी तरह उन्होंने अपनी हिम्मत वे तैराकी के द्वारा अन्य भारतीय तैराकों के लिए लंबी दूरी की तैराकी में अधिक निपुणता प्राप्त करने के लिए नए रास्ते खोल दिए और इंग्लिश चैनल को पार करने वाले पहले भारतीय बन गए। पूरी स्टोरी पड़ने के लिए Next Page पर क्लिक करें।
- - Advertisement - -