नोटबंदी एक तरफ, कारोबारी ने खरीदी 50 करोड़ की बीमा पॉलिसी
- - Advertisement - -
नोटबंदी के बाद कई धनकुबेरों ने अपने पास रखे कैश को खपाने की जुगाड़ ढूंढी, इन्हीं जुगाड़ों के दम पर कई लोगों ने तो अपने कालेधन को सफेद भी कर लिया। वहीं कई लोगों का कालाधन सरकार ने जब्त कर लिया। ऐसे ही माहौल में मुंबई के एक रीयल इस्टेट कारोबारी ने एलआईसी से 50 करोड़ रूपए की बीमा पॉलिसी खरीदी है।
- - Advertisement - -
ये मामला एलआईसी मुंबई के दादर स्थित ब्रांच में सामने आया है। यहां एक रीयल स्टेट कारोबारी ने 50 करोड़ रूपए के प्रीमियम की बीमा पॉलिसी खरीदी है। किसी व्यक्ति द्वारा खरीदी गई ये अब तक कि सबसे महंगी पॉलिसी है। संबंधित व्यक्ति ने एलआईसी का जीवन अक्षय पेंशन प्लान के तहत यह पॉलिसी ली हैं
बॉलीवुड अभिनेता ने भी ली थी पॉलिसी
इनसे पहले भी बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता ने करोड़ों रूपए की बीमा पॉलिसी ली थी। इसके बदले एलआईसी उन्हें हर साल 15 लाख रूपए पेंशन देती है। बाद में एलआईसी ने अपनी ब्रांच से इस बात का जवाब मांगा है कि अखिर अभिनेता की पॉलिसी की बात सोशल मीडिया पर कैसे लीक हुई।
ऑफर के अखिरी दिन खरीदी पॉलिसी
50 करोड़ की पॉलिसी खरीदकर सुर्खियों में आने वाले इस व्यक्ति ने यह पॉलिसी ऑफर के आखिरी दिन खरीदी थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने यह पॉलिसी 30 नवंबर को खरीदी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के आखिरी दिन तक एलआईसी ने इस प्लान को बेचकर 2300 करोड़ रूपए जुटाए है।
- - Advertisement - -