वॉशिंगटन. न्यूड फोटो के लिए लोकप्रिय मैग्जीन प्लेबॉय में पहली बार किसी मुस्लिम गर्ल ने एंट्री की है। इसमें लीबिया-अमेरिकन जर्नलिस्ट नूर टेगौरी ने रेनगेड सीरीज 2016 के लिए फोटोशूट कराया है। इस 22 वर्षीय पत्रकार के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं और युवाओं में इसे बेहद पसंद किया जाता है। नूर पहली मुस्लिम लड़की है जो हिजाब के साथ अमरीकी टीवी चैनल पर एंकरिंग करने उतरी थीं। नूर कहती हैं समाज को लड़कियों पर विश्वास करना होगा। उनका मानना है कि फिलहाल उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वे कहती हैं लड़कियों को खुद पर विश्वास रखना चाहिए। वे कुछ भी हासिल कर सकती हैं। नूर को मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी पहचाना जाता है। हजारों लोग उनसे अलग अलग मुद्दों पर सलाह लेते हैं और वे देश दुनिया में अपनी रिपोर्टिंग के लिए पहचान बना चुकी हैं। नूर हमेशा ही हिजाब में रहती हैं और यही उनकी पहचान है। वह कहती हैं मेरे पहनावे की वजह से ही मैं आज इतनी लोकप्रियता हासिल कर पाई हूं और मुझे इस पर गर्व है। next slide में देखें नूर के फोटो-