37 लाख डॉलर में नीलाम हुई न्यूटन की किताब
- - Advertisement - -
विज्ञान की नई परिभाषा देने वाले सर आइजैक न्यूटन के नाम पर एक और रिकार्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, न्यूटन की ‘प्रिंसिपिया मैथेमेटिका’ नाम की बुक को 37 लाख डॉलर में बेचा गया है। इसी के साथ ही यह किताब किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी प्रिन्टेड वैज्ञानिक किताब बन गई है। इस किताब को न्यूटन ने वर्ष 1687 में लिखा था।
किताब बेचने वाले को भी नहीं थी ये उम्मीद
इस किताब की बिक्री का काम देखने वाले नीलामीघर क्रिस्टीज को भी इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह किताब इतनी महंगी बिकेगी। क्रिस्टीज ने तो सोचा था कि यह किताब 10 से 15 डॉलर में बिक जाए तो वो भी बहुत है। लेकिन बोली लगाने वाले एक व्यक्ति ने इसे लगभग 37,19,500 डॉलर में खरीद लिया।
क्या है इस बुक में ख़ास?
-इस किताब की ख़ास बात यह है कि इसके कवर को बकरी की खाल से बनाया गया है।
-इस किताब में न्यूटन के गति के तीन नियमों की व्याख्या की गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से चीजें बाहरी बलों के प्रभाव में गति करती हैं।
-भौतिकी के छात्र आज भी इन नियमों का इस्तेमाल करते हैं।
-इस किताब की लम्बाई नौ इंच और चौड़ाई सात इंच है।
-इस किताब का कलर लाल है। इस किताब में 252 पेज़ हैं।
-किताब के कई पन्नों पर लकड़ी के चित्र भी है।
- - Advertisement - -